– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

मलाइका और अर्जुन कपूर का हो चुका है ब्रेकअप ? अब कुशा कपिला को डेट कर रहे अर्जुन कपूर 

IMG 20230906 WA0004

Share this:

Bollywood, Bollywood news, Bollywood update, Bollywood Masti, actress Malaika Arora, actor Arjun Kapoor, actress kusha kapila : हमारी बालीवुड की दुनिया बहुत ही निराली है। यहां फिल्म उद्योग से जुड़ी हजारों छोटी-बड़ी हस्तियां हैं तो कहानियां भी कम नहीं है। पहले डेट, फिर रोमांस, फिर शादी और फिर तलाक…, यूं कहें कि यहां यह फैशन में शुमार है। बहरहाल, अपने अंदाज और नाज-ओ-नखरे को लेकर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें आए दिन सुखिर्यों में रहती हैं। इस बीच सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कुशा कपिला और अर्जुन कपूर के बीच कुछ-कुछ होने की उड़ती खबरें सामने आ रहीं हैं। आइये इन चर्चाओं से आपको भी अवगत कराते हैं…

… तो क्या अर्जुन कपूर को डेट कर रहीं कुशा

दरअसल, एक्ट्रेस कुशा कपिला आए दिन कुछ न कुछ अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। अपने फैंस के लिए मजेदार पोस्ट शेयर करती रहती हैं। कुशा पिछले कुछ समय से पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से तलाक को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुशा ने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके तलाक के बारे में सभी को बताया था। पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनीं कुशा कपिला का नाम अब बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर से जुड़ रहा है। अर्जुन कपूर को डेट करने की खबरें पता चलने के बाद कुशा ने इस पर रिएक्ट किया है। आखिर क्या है रिएक्शन, आइये जानें…

बात है छोटी सी और बन रहा अफसाना…

कुशा कपिला ने लिखा- रोज अपने बारे में इतनी बकवास पढ़कर मुझे अपना खुद का एक फॉर्मेल इंट्रोडक्शन करवाना पड़ेगा। मैं हर बार जब अपने बारे में कोई बकवास पढ़ती हूं तो बस ये प्रार्थना करती हूं कि मेरी मम्मी ना पढ़ लें ये सब। उनकी सोशल लाइफ वैसे ही खराब चल रही है। दरअसल, हाल ही में कुशा कपिला करण जौहर के घर पार्टी में गईं थीं, जहां अर्जुन कपूर भी थे। वहां मलाइका अरोड़ा नहीं थी। पार्टी का एक फोटो वायरल हुआ था, जिसमें सभी लोग कैमरे की तरफ पोज देते नजर आ रहे थे और अर्जुन कुशा की तरफ देख रहे थे। इस फोटो के सामने आने के बाद से ही कुशा और अर्जुन का नाम जोड़ना शुरू कर दिया गया था।

Share this:




Related Updates


Latest Updates