– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Bollywood :  परिणीति, कियारा, शिवालिका, अथिया व  स्वरा अपने पतियों की सलामती की करेंगी कामना…

karva chauth

Share this:

Bollywood news, Bollywood update, Bollywood movie, Bollywood actress, karva chauth, Mumbai update, Mumbai news : हिंदू मान्यताओं में करवा चौथ का विशेष महत्व है। इस वर्ष यह  त्योहार एक नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पतियों की सलामती और लंबी उम्र के लिए सूर्योदय से चंद्रोदय तक कठोर व्रत रखती हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा, कियारा आडवाणी, शिवालिका ओबेरॉय, अथिया शेट्टी और स्वरा भास्कर के लिए यह पहला करवा चौथ होने वाला है और वह अपने पति के लिए इस वर्त को रखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। आइए आपको याद दिलाएं इन खूबसूरत नायिकाओं की शादी के कुछ मनमोहक पल…

… और राजनेता राघव चड्ढा की हो गईं परिणीति

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने सितंबर 2023 में राजस्थान में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की प्रेजेंस में एक परी-कथा समारोह में राजनेता राघव चड्ढा से शादी कर ली। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो अभी भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। अबअपनी शादी के ठीक एक महीने बाद, वे अपना पहला करवा चौथ एक साथ मनाने के लिए तैयार हैं और उनके फैंस उन्हें फिर से शानदार लुक में देखने का इंतजार कर रहे हैं।

शेरशाह’ के सेट पर सिद्धार्थ को दिल दे बैठी कियारा

इसी वर्ष फरवरी में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फरवरी 2023 में एक शाही समारोह में एक्टर कियारा की शादी हुई थी। कियारा आडवाणी इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक्ट्रेस को उनकी फिल्म ‘शेरशाह’ के सेट पर सिद्धार्थ से प्यार हो गया और उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वे बॉलीवुड में सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। अब उनके फैंस यह देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं कि उनका पहला करवा चौथ कितना स्पेशल होगा।

गोवा में फ़िल्म निर्माता अभिषेक की हो गईं शिवालिका

शिवालिका ओबेरॉय ने फरवरी 2023 में गोवा में अपने करीबी दोस्तों और परिवार की प्रेजेंस में फिल्म निर्माता अभिषेक पाठक से शादी की थी। बाद में उन्होंने अपनी शादी के दिन की तस्वीरें शेयर कीं और ये सच में उनके फैंस के लिए एक उपहार था। यह जोड़ी उन एक्ट्रेसस में शामिल हो जाएगी जो इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी।

केएल राहुल ने इसी साल थामा था अथिया शेट्टी का हाथ

भारतीय क्रिकेट टीम के बड़े खिलाड़ी केएल राहुल के साथ सुनील शेट्टी की लाडली बेटी अथिया शेट्टी जनवरी 2023 में शादी हो गई। केएल राहुल ने एक्ट्रेस के साथ एक ट्रेडिश्नल साउथ इंडियन समारोह में अपनी शादी की शपथ ली। दूसरों की तरह, वे भी इस साल अपना पहला करवा चौथ एक साथ मनाएंगे।

बेटी को जन्म देने वाली स्वरा का करवा चौथ होगा खास

 बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा ने जनवरी 2023 में समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद के साथ शादी कर ली। बाद में उन्होंने कई विवाह समारोह आयोजित किए जिनमें हल्दी, संगीत और मार्च में शादी का रिसेप्शन जैसे समारोह शामिल थे। जून में स्वरा ने फहाद के साथ अपनी पहली प्रेगनेंसी की खबर की घोषणा की थी। उन्होंने हाल ही में अपनी बेटी राबिया का स्वागत किया। इस साल यह जोड़ा भी अपना पहला करवा चौथ मनाएगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates