– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

आज राघव के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगी परिणीति , पर बहन प्रियंका के शादी में आने पर संशय! 

Priyanka Parineeti

Share this:

Mumbai news, Bollywood news, Bollywood update, Rajasthan news, Parineeti Chopra and Raghav Chadda marriage : बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की शादी की रस्में चरम पर हैं। मेहमानों के साथ रिश्तेदारों का इस शादी समारोह में आना प्रारंभ हो चुका है। आज परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा हमेशा हमेशा के लिए एक- दूसरे के हो जाएंगे। यानी 24 सितंबर को दोनों की शादी हो जाएगी। लेकिन इस शादी समारोह में परिणीति चोपड़ा की बड़ी बहन अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का अभी तक शादी समारोह में ना पहुंच पाना परिणीति के साथ-साथ अन्य लोगों को काफी खल रहा है। सोशल मीडिया पर शादी समारोह में नहीं हिस्सा लेने से संबंधित प्रियंका चोपड़ा ने एक पोस्ट शेयर किया है। इसके बाद से प्रियंका के शादी समारोह में आने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। आपको बता दें कि राजस्थान के उदयपुर में होने वाले इस भव्य विवाह समारोह में मेहमानों और रिश्तेदारों का पहुंचना शुरू हो गया है। यहां शादी समारोह की विधि पहले से ही शुरू हो गई है। 

हमेशा तुम्हारे लिए ढेर सारा प्यार : प्रियंका चोपड़ा 

बता दे की रविवार यानी 24 सितंबर को परिणीति और राघव की शादी होगी। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपनी छोटी बहन परिणीति की एक फोटो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट एक  शेयर किया है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए  लिखा कि मुझे उम्मीद है कि तुम अपने बड़े दिन पर भी इसी तरह खुश और प्यारी लगोगी। हमेशा तुम्हारे लिए ढेर सारा प्यार। इस पोस्ट से पूर्व प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था,  जिसमें प्रियंका चोपड़ा, उनकी बेटी मालती और उनके बहनोई फ्रेंकी जोन्स एक खेत में घूमते दिखाई दे रहे थे। 

प्शादी में शामिल होने को लेकर संशय

बताते चलें कि मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अमेरिका से अभी तक भारत नहीं पहुंची हैं। उनकी मां मधु चोपड़ा को इस शादी समारोह में देखा जा रहा है। पहले यह कयास  लगाया गया था कि प्रियंका अपने पति निक और बेटी मालती के साथ वहां परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल होंगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रियंका वर्क कमिटमेंट्स की वजह से शादी में शामिल नहीं हो पाएंगी। इसको लेकर अब तक कोई खास जानकारी सामने नहीं है। 

सिक्ख रीति-रिवाजों से होगी शादी

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल होने के लिए दोनों परिवारों के खास और करीबी रिश्तेदारों का शादी स्थल उदयपुर पहुंचाना शुरू हो गया है। यहां पहले से ही शादी समारोह होगी कई रस्म आयोजित हो रहे हैं। इस शादी में बॉलीवुड जगत की बड़ी हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है। राजनीतिक क्षेत्र के भी कई लोगों के इस शादी में आने की संभावना है। उदयपुर में ही परिणीति और राघव की जोड़ी सात फेरे लेंगी। शादी की सारी रस्में सिक्ख रीति-रिवाजों से होंगी। शादी के लिए परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पहले से ही उदयपुर पहुंच चुके हैं। शादी के सभी समारोह उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ होटल में होंगे। बता दे कि यह शादी शाही अंदाज में आयोजित की जा रही है। 

Share this:




Related Updates


Latest Updates