– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Bomb Blast : बंगाल के बीरभूम में अचानक हुआ बम विस्फोट, TMC कार्यकर्ता की गई जान, दो जख्मी

EE445C2B 6261 4D40 829A 67788374AA17

Share this:

West Bengal News, Birbhum: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में बम Blast में एक TMC कार्यकर्ता की मौत हो गई है। दो लोग घायल हो बताए जा रहे हैं। घटना शनिवार की देर रात 10 बजे की है। मृतक का नाम न्यूटन शेख है, जो टीएमसी नेता लालू शेख के भाई हैं। हादसे में लालू शेख भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बम विस्फोट किस वजह से हुआ। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

मृतक के भतीजे ने कांग्रेस पर बम फेंकने का आरोप लगाया

मृतक न्यूटन शेख के भतीजे फिराजुल इस्लाम ने कहा कि राजनीतिक बदले की भावना से मेरे चाचा की हत्या की गई है। बम फेंकने वाले पहले बीजेपी में थे और अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बम फेंकने वाले के खिलाफ हमने थाने में शिकायत की है।

कैनिंग क्षेत्र में बम बरामद

दूसरी ओर, शनिवार को ही बीरभूम के पास कैनिंग क्षेत्र के गोलाबाड़ी बाजार में एक बम बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने बाजार में बम पड़ा देखा था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आकर बम बरामद किया। बाद में पुलिस को मौके से एक तमंचा और छह कारतूस भी मिले। इस मामले में कई लोगों को अरेस्ट किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates