– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

दो बच्चों की मां के बॉयफ्रेंड ने ही ईंट पत्थर से कूचकर उतारा मौत के घाट,8 साल से रह रहे थे…

Screenshot 20220429 210806 Chrome

Share this:

Bihar (बिहार) के नालंदा में 2 बच्चे की मां की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। महिला पिछले 8 साल से बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी। 28 April को को वह अपने बच्चों को मीटिंग में जाने की बात कहकर निकली थी। बाद में उसकी लाश मिली। पति के मुताबिक, बॉयफ्रेंड ने ही ईंट और पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद मौके से भाग निकाल।

मां अब तक नहीं आई 

महिला के बच्चों ने बताया कि मां मीटिंग में जाने का बोलकर निकली थी। लेकिन, अब तक नहीं आई। मामला पीरबहोर ओपी क्षेत्र के कन्हैयागंज गांव का है। ऋषि कुमारी (35) नूरसराय थाना क्षेत्र के बड़ारा गांव की रहने वाली थी। महिला के पति संतोष कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी उससे अलग होकर हिलसा में अपने 2 बच्चे साक्षी (11) और दीपांशु (9) के साथ किराए के मकान में रहती थी। 

मनोज मिस्त्री ने प्रेम जाल में फंसाया

आरोप है कि कन्हैया गंज का मनोज मिस्त्री ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया था। किसी बात को लेकर वह उसे बीती शाम अपने घर ले गया और पूरे परिवार ने मिलकर ईंट-पत्थर से कूचकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। ऋषि कुमारी की 11 वर्षीय बेटी साक्षी कुमारी ने बताया कि मां गुरुवार को 4 बजे मीटिंग में जाने कहकर मनोज के साथ निकली थी। इसके बाद वो वापस नहीं लौटी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि निर्मम तरीके से महिला की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है महिला अपने पति से अलग रह रही थी। हत्या किन कारणों से किया गया है इसकी वजह तलाशी जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद मनोज मिस्त्री और उसका पूरा परिवार घर से फरार है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates