– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

केन्द्र सरकार चुनाव से पहले कांग्रेस को आर्थिक तौर पर पंगु बनाना चाहती है: कांग्रेस

7d254a03 0f8e 457c bdbb e68ada5bfc8c

Share this:

National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार चुनाव से पहले पार्टी को आर्थिक तौर पर पंगु बनाना चाहती है। पार्टी का दावा है कि मोदी सरकार और आयकर अधिकारियों ने कांग्रेस के बैंक खातों से 65.8 करोड़ रुपये चोरी किये।

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने पार्टी महासचिवों जयराम रमेश और केसी वेणुगोपाल के साथ गुरुवार को  पत्रकार वार्ता कर कई गम्भीर आरोप लगाये। पूरे मामले की जानकारी देते हुए माकन ने कहा कि कांग्रेस को 2018-19 में 142.83 करोड़ रुपये का चंदा मिला था। इसमें से सिर्फ 14.49 लाख रुपये हमारे विधायकों और सांसदों की एक महीने की सैलरी से मिले थे। 14 लाख रुपये कैश में आने की वजह से हमारे ऊपर 210 करोड़ रुपये की पेनल्टी लगा दी गयी। हमें 31 दिसम्बर तक अपने खातों की जानकारी आयकर विभाग को देनी थी। हमने 02 फरवरी 2019 को यह जानकारी दी। ऐसे में सारे पैसे पर यह पेनल्टी लगायी गयी। ऐसा आज तक कभी नहीं हुआ। मामले में 05 साल बाद सरकार और आयकर विभाग जागा है और वह भी तब, जब चुनाव सिर पर हैं। यह कहां का न्याय है? यह कांग्रेस पार्टी को आर्थिक रूप से तोड़ने की कोशिश है, ताकि हमलोग चुनाव न लड़ पायें। अगर हमारे खाते फ्रीज हो जायेंगे, तो हम चुनाव कैसे लड़ेंगे, प्रचार कैसे करेंगे?

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नोटबंदी कर दी गयी थी। मोदी सरकार चाहती थी कि पार्टियां चुनाव न लड़ पायें। ठीक उसी तरह 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी पार्टियों पर “कर हमला” किया गया है। इसका एक ही मकसद है- कांग्रेस पार्टी को आर्थिक रूप से कमजोर कर दिया जाये और हम चुनाव न लड़ पायें।

Share this:




Related Updates


Latest Updates