– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

कांग्रेस की लूट जिन्दगी के साथ भी, जिन्दगी के बाद भी : नरेंद्र मोदी 

IMG 20240424 WA0014

Share this:

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news  : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर के पीजी मैदान में बुधवार को चुनावी सभा में भाषण की शुरुआत “मां महामाया” के जयकारे के साथ की। उन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा में सभी को “जय जोहर” भी कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कहना है कि वह माता-पिता से मिलनेवाली सम्पत्ति पर भी टैक्स लगायेगी। कांग्रेस का मंत्र है- कांग्रेस की लूट जिन्दगी के साथ भी, जिन्दगी के बाद भी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि जब 2014 में वह पहली बार पीएम पद के उम्मीदवार थे, तब अम्बिकापुर में प्रचार के दौरान उनके लिए लाल किले का स्ट्रक्चर भी बनाया गया था। इस पर भी कांग्रेस ने आपत्ति जाहिर की थी कि कोई कैसे लाल किले से भाषण दे सकता है। लेकिन, परिणाम आने पर प्रधानमंत्री बने और फिर लाल किले से उन्होंने देश को सम्बोधित किया था।

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के खतरनाक इरादे हैं। कांग्रेस कह रही है कि वह इनहेरिटेंस टैक्स लगायेगी। माता-पिता से मिलनेवाली सम्पत्ति पर भी कर लगायेगी। आपकी मेहनत से जुटाई सम्पत्ति आपके बच्चों को नहीं मिलेगी, बल्कि कांग्रेस उसे छीन लेगी। कांग्रेस का मंत्र है- कांग्रेस की लूट जिन्दगी के साथ भी, जिन्दगी के बाद भी। कुछ माह पहले मैंने आपसे कांग्रेस का भ्रष्टाचारी पंजा हटाने के लिए आशीर्वाद मांगा था, आपने मेरी बात का मान रखा और भ्रष्टाचारी पंजे को साफ कर दिया।

आज भाजपा सरकार आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। लेकिन, कांग्रेस हिंसा फैलानेवालों का समर्थन कर रही है। उन्होंने कहा कि आपके आशीर्वाद से आपके बीच का व्यक्ति छत्तीसगढ़ के सपनों को साकार कर रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विकास के लिए तेजी से कम कर रहे हैं। बहुत कम समय में रॉकेट की गति से सरकार चलायक है। तेंदू पत्ता संग्रह संग्राहकों को भी ज्यादा पैसा मिल रहा है। खरीद भी तेजी से हो रही है। माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना से लाभ हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के घोटालेबाजों पर जिस तरह एक्शन हो रहा है, वह पूरा देश देख रहा है। उन्होंने कहा कि जब मैं विकसित भारत कहता हूं, तो कांग्रेसवालों का और दुनिया की कुछ ताकतों का माथा गरम हो जाता है। अगर भारत शक्तिशाली हो गया, तो कुछ ताकतों का खेल ही बिगड़ जायेगा। भारत आत्मनिर्भर बन गया, तो कुछ ताकतों की दुकान बंद हो जायेगी। इसलिए वह भारत में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की कमजोर सरकार चाहते हैं। ऐसी सरकार, जो आपस में लड़ती रहे। घोटाले करती रहे। कांग्रेस का इतिहास सत्ता के लालच में देश को तबाह करने का रहा है।

सरगुजा में विजय संकल्प शंखनाद महारैली को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब कांग्रेस का घोषणापत्र आया, उसी दिन मैंने कह दिया था कि कांग्रेस के घोषणापत्र पर मुस्लिम लीग की छाप है। जब संविधान बन रहा था, तब बाबा साहेब आम्बेडकर के नेतृत्व में तय किया गया था कि भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा। आरक्षण होगा, तो दलित आदिवासी भाइयों के नाम पर होगा। लेकिन  वोट बैंक की भूखी कांग्रेस ने इन महापुरुषों की परवाह नहीं की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बहुत पहले आंध्र प्रदेश में धर्म के आधार पर आरक्षण देने का प्रयास किया। इसके बाद कांग्रेस की कर्नाटक सरकार ने एक और पाप किया। सभी मुस्लिम जातियों को ओबीसी बना दिया ; यानी जो लाभ ओबीसी को मिलता था, वह मुस्लिमों को चला गया। कांग्रेस ने सामाजिक न्याय की हत्या की, भारत के सेकुलरिज्म की हत्या की। अब कर्नाटक का यही मॉडल कांग्रेस देश में लागू करना चाहती है। कांग्रेस संविधान बदल कर एससी, एसटी, ओबीसी का हक अपने वोट बैंक को देना चाहती है।

मोदी ने आगे कहा कि आनेवाले 05 साल में बहुत कुछ करना है। सरगुजा स्वर्गजा यानी “स्वर्ग की बेटी” है। इस चुनाव में आपको सिर्फ सांसद नहीं, देश का उज्ज्वल भविष्य चुनना है। इसलिए राष्ट्र निर्माण का मौका ना गंवायें। गर्मी हो, शादी हो, खेत में काम निकला हो, रिश्तेदार के घर जाना हो, इन सबके बावजूद आपके सेवक मोदी के लिए कुछ समय निकालिए और वोट देने जरूर जाइए।

कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन, धर्म के आधार पर देना चाहती है आरक्षण : पीएम 

सागर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है। पिछली बार कर्नाटक में जब कांग्रेस की सरकार थी, तो उसने धर्म के आधार पर आरक्षण दिया था। जब भाजपा सरकार में आयी, तो हमने बाबा साहब के प्रति समर्पण भाव से भारत के संविधान की पवित्रता का सम्मान करते हुए धर्म के आधार पर दिये गये आरक्षण को खत्म कर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को मध्यप्रदेश के प्रवास के दौरान सागर लोकसभा क्षेत्र के बड़तूमा में भाजपा के समर्थन में जनसभा को समाबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस की एक ऐसी सच्चाई देश के सामने आयी है, जिसे सुन कर हर देशवासी सन्न हो गया है। हमारा संविधान साफ-साफ मना करता है कि किसी को भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जायेगा। खुद बाबा साहब आम्बेडकर भी धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे, लेकिन कांग्रेस ने पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आपकी संपत्ति भी छीनना चाहती है। कांग्रेस कहती है वे एक्स-रे कराना चाहती है और आपके लॉकर में क्या पड़ा है, वह खोज कर निकालेंगे। अगर माताओं-बहनों ने थोड़ी पूंजी बचायी होगी और अनाज के डब्बे में कुछ रखा होगा, तो एक्स-रे करके वह भी निकालेगी। लॉकर में रखे गहने और महिलाओं के मंगलसूत्र भी, कांग्रेस सब खोजने में लगेगी। आपसे ये छीन कर कांग्रेस अपने वोट बैंक को देना चाहती है।

मुझे कांग्रेस का खेल बंद करने के लिए 400 सीटें चाहिए

मोदी ने कहा कि कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण का यही फॉर्मूला पूरे देश में लागू करना चाहती है। ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन है कांग्रेस, जिसने ओबीसी से उनका हक छीन लिया है। कांग्रेस ने सामाजिक न्याय की हत्या की है। कांग्रेस ने संविधान की भावना को ठोकर पहुंचायी है। कांग्रेस ने बाबा साहब का घोर अपमान किया है। ये मुझे सवाल पूछते है 400 पार क्यों? मैं जवाब देता हूं…आप जो राज्यों में हथकंडे अपना रहे हो…दलित, आदिवासी, ओबीसी के आरक्षण चोरी करने का खेल खेल रहे हो, आपके ये खेल बंद करने के लिए मोदी को 400 पार चाहिए। मुझे दलित, आदिवासी और ओबीसी के आरक्षण की रक्षा करनी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में एमपी की पहचान बीमारू राज्य की थी। आज वही मध्यप्रदेश भाजपा सरकार में विकास की नयी ऊंचाइयां छू रहा है। 

Share this:




Related Updates


Latest Updates