– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

देश की सियासत दो खेमों में : नरेन्द्र मोदी

IMG 20240402 WA0036

Share this:

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि इस लोकसभा चुनाव में देश की सियासत दो खेमों में बंटी नजर आ रही है। एक तरफ राष्ट्र प्रथम का संकल्प लेकर चलनेवाली भाजपा है, तो दूसरी तरफ देश को लूटने के मौके तलाशनेवाली कांग्रेस है। आज एक तरफ देश को परिवार माननेवाली भाजपा है, तो दूसरी तरफ अपने परिवार को देश से बड़ा माननेवाली कांग्रेस है। एक तरफ दुनिया में भारत का गौरव बढ़ानेवाली भाजपा है, तो दूसरी ओर विदेश में जाकर भारत को कोसनेवाली कांग्रेस है। ऐसी देश विरोधी परिवारवादी ताकतों के खिलाफ राजस्थान हमेशा ढाल बन कर खड़ा रहा है। भाजपा का मतलब है विकास, समाधान, कांग्रेस का मतलब है देश की हर बीमारी की जड़।

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को राजस्थान के कोटपुतली में जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट के प्रत्याशी राव राजेन्द्र सिंह के समर्थन में चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें कांग्रेस के बड़े नेता खुद के चुनाव जीतने की बात नहीं कर रहे हैं, लेकिन वे देश को धमकी दे रहे हैं कि अगर भाजपा जीती, तो देश में आग लग जायेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह 10 साल से कांग्रेस की लगायी हुई आग को बुझा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने इस क्षेत्र से सटी सीकर और अलवर लोकसभा क्षेत्रों को भी साधा। उन्होंने कहा कि बहुत कुछ हुआ होगा, लेकिन दस साल में जो हुआ, वह सिर्फ ट्रेलर है। भाजपा सरकार का तीसरा कार्यकाल ऐतिहासिक निर्णयों का होनेवाला है। कांग्रेस ने देश को डरा कर रखा कि राम मंदिर का नाम लिया, तो देश जल जायेगा, आग लग जायेगी। भव्य राम मंदिर बना। दीपक जले और कहीं आग भी नहीं लगी। मोदी ने कहा कि राजस्थान ने 2014 में भाजपा को 25 की 25 सीटें दी थीं। 2019 में भी एनडीए को सारी सीटें दी थीं। अब 2024 में भी राजस्थान 25 की 25 सीटें देने का फैसला कर चुका है।

मोदी ने कहा,’लोग कहते हैं कि मोदीजी अब बहुत हो गया, अब आराम करो, लेकिन मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ। मोदी मेहनत करने के लिए पैदा हुआ है। भारत की सफलता के बीच मैंने कभी यह दावा नहीं किया कि दस साल में हमने सब कुछ पूरा कर दिया, लेकिन यह भी सत्य है कि जो काम आजादी के बाद पांच-छह दशकों में नहीं हो पाये, वे काम हमने करके दिखाये हैं। देश को जिस गति की जरूरत थी, हमने उस गति से काम किया है। कांग्रेस ने केवल गरीबी हटाओ का नारा दिया, भाजपा ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाल कर दिखा दिया है। उन्होंने ऐसा डरा कर रखा कि अनुच्छेद 370 को कोई छुएगा, तो भयंकर करंट लग जायेगा। उन्हें पता नहीं है कि यह मोदी है।’

मोदी ने कहा, ‘मैं उनके भ्रष्टाचार पर सवाल उठाता हूं, इसलिए मैं उनके निशाने पर हूं। वे मुझे गालियां देते हैं और कह देते हैं कि मोदी का कोई परिवार नहीं है, इसलिए भ्रष्टाचार की जरूरत नहीं है। उनका परिवार है, तो भ्रष्टाचार करने का लाइसेंस मिल जाता है क्या? मेरा परिवार देश की जनता है।’ उन्होंने कहा, ‘यह पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें परिवारवादी पार्टियां अपने परिवार को बचाने के लिए रैली पर रैली करती जा रही हैं। यह पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें सारे भ्रष्टाचारी मिल कर भ्रष्टाचार पर कार्रवाई रोकने के लिए रैली कर रहे हैं। मैं कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ, वे कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ। आज कांग्रेस के लोगों ने अपने खतरनाक इरादे जताने शुरू कर दिये हैं, इसलिए देश को बचाने के लिए ये चुनाव बेहद अहम हैं। आज देश में भाजपा की मजबूत और निर्णायक सरकार की जरूरत और बढ़ गयी है। मैं परिवारवादी पार्टियां और उनके भ्रष्टाचार पर सवाल उठाता हूं, इसलिए मैं उनके निशाने पर हूं, मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि क्या मुझे ऐसे सवाल उठाने चाहिए या नहीं।  मोदी ने कहा कि देश में गरीबी कांग्रेस की वजह से है। कांग्रेस की वजह से रक्षा सामग्री के लिए दूसरे देशों की ओर देखना होता था। कांग्रेस ने कभी सेना को आत्मनिर्भर नहीं होने दिया। कभी भारत की पहचान दुनिया के सबसे बड़े हथियार आयात करनेवाले देश की थी। अब निर्यात में छवि बन रही है। देश में पहली बार हुआ है कि 21 हजार करोड़ से ज्यादा का हथियार निर्यात किया गया है। आज भारत 80 से ज्यादा देशों को हथियार निर्यात करता है।

पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘ईआरसीपी परियोजना को कांग्रेस ने दशकों से लटकाये रखा। हमने यमुना के पानी के मामले को भी हल किया। इन परियोजनाओं से इलाके के किसान को काफी फायदा होगा। हम ईमानदारी से आपके लिए प्रयास करते हैं। नीयत सही, तो नतीजे सही।’

भारत को अराजकता में झोंकना चाहती है कांग्रेस, घुसपैठियों को दे रही बढ़ावा : मोदी

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस भारत को अस्थिरता की तरफ ले जाना चाहती है, अराजकता में झोंकना चाहती है। कांग्रेस ने देश के वीर सपूत स्व. बिपिन रावत तक का अपमान किया था। ऐसी कांग्रेस से देशभक्ति की अपेक्षा नहीं की जा सकती।

देवभूमि पर रुद्रपुर में मंगलवार को आयोजित विजय शंखनाद रैली को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस तुष्टीकरण के दल-दल में ऐसे धंस गयी है कि कभी देशहित की नहीं सोच सकती। यही कांग्रेस है, जो घुसपैठियों को बढ़ावा देती है। जब भाजपा सीएए के माध्यम से मां भारती में आस्था रखनेवालों को भारत की नागरिकता देती है, तो कांग्रेस को सबसे अधिक तकलीफ होती है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोग भी जानते हैं कि पाकिस्तान और बांग्लादेश से जो शरणार्थी आये हैं, उनमें से अधिकतर दलित परिवार हैं, सिख परिवार हैं, बंगाली परिवार हैं, लेकिन कांग्रेस इन लोगों को नागरिकता देने का विरोध कर रही है।

कांग्रेस कमजोरी न दिखाती, तो भारत की सीमाओं पर नजर डालने की किसी की हिम्मत न होती

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड की धरती का सम्बन्ध गुरु नानक देव, गुरु गोविंद सिंह और उदासी संत गुरु रामराय से है। कांग्रेस ने देश का ऐसा बंटवारा किया कि गुरु नानक की जन्मस्थली भी हमसे छिन गयी। जबकि, भाजपा सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर बना कर लोगों की जिन्दगी आसान की है। कांग्रेस कमजोरी न दिखाती, तो भारत की सीमाओं पर नजर डालने की किसी की हिम्मत न होती।

देश के सीमावर्ती गांव कांग्रेस के लिए आखिरी गांव, लेकिन भाजपा के लिए प्रथम गांव

कांग्रेस ने कैसे अपने हाथों से मां भारती के टुकड़े किये। इसका एक और ताजा उदाहरण देश के सामने आया है। तमिलनाडु के पास एक कच्चाथीवू द्वीप है। वह द्वीप भारत का हिस्सा था, लेकिन कांग्रेस ने उसको श्रीलंका को दे दिया। अब इस द्वीप के आसपास भी कोई भारतीय मछुआरा गलती से चला जाता है, तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के सीमावर्ती गांवों को भी देश का आखिरी गांव मान कर वहां विकास करना बंद कर दिया था, लेकिन भाजपा सरकार ने सीमा किनारे बसे गांवों को देश का प्रथम गांव माना है, वहां तेज गति से विकास किया है।

कांग्रेस की सरकार रहती, तो पूर्व सैनिकों को नहीं मिल पाती वन रैंक-वन पेंशन

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार रहती, तो आज पूर्व सैनिकों को वन रैंक-वन पेंशन नहीं मिल पाती, लेकिन मोदी ने सैनिक परिवारों को गारंटी दी थी और इसे पूरा करके दिखाया। आज देशभर के सैनिक परिवारों को ओआरओपी के एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा मिल चुके हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates