– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

ईडी की चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान, तीन को नोटिस, आर्किटेक्ट विनोद सिंह, राजकुमार पाहन और हिलेरियस कच्छप के खिलाफ समन

IMG 20240404 WA0016

Share this:

Breaking news, Ranchi news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand update : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सहित अन्य के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दाखिल की गयी चार्जशीट पर कोर्ट ने संज्ञान ले लिया है। ईडी की विशेष कोर्ट के न्यायाधीश राजीव रंजन की कोर्ट ने गुरुवार को आर्किटेक्ट विनोद सिंह, राजकुमार पाहन और हिलेरियस कच्छप के खिलाफ समन जारी किया है। इसके साथ ही इन तीनों की गिरफ़्तारी की आशंका बढ़ गयी है।

इससे पहले 30 मार्च को ईडी ने कोर्ट में बड़गाईं अंचल की 8.5 एकड़ जमीन घोटाले में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, आर्किटेक्ट विनोद कुमार, बड़गाईं अंचल के उप-निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, राजकुमार पाहन और हिलेरियस कच्छप के खिलाफ ईडी की टीम ने चार्जशीट (आरोप पत्र) दाखिल किया था। ईडी के अधिकारी बक्से में चार्जशीट लेकर कोर्ट परिसर पहुंचे थे। लगभग साढ़े पांच हजार पन्नों की चार्जशीट जमा की गयी थी, जिसमें कोर्ट को जानकारी दी गयी है कि जमीन घोटाले के जरिये हुए मनी लॉन्ड्रिंग में किसकी क्या भूमिका है। इससे पूर्व 21 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया था।

पूर्व मुख्यमंत्री सोरेन फिलहाल बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी ने हेमन्त सोरेन को 31 जनवरी 2023 को देर रात गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें 01 फरवरी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया था।

Share this:




Related Updates


Latest Updates