– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Dhanbad: बस और ऑटो चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

bf98780e 3375 417d 97af 66d22ba9bf73

Share this:

Dhanbad news: जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह तथा वरीय पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) राजेश कुमार के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत आज रणधीर वर्मा चौक, सिटी सेंटर तथा बरटांड बस स्टैंड में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार तथा यातायात पुलिस द्वारा ऑटो चालकों तथा बस चालकों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित पम्पलेट दिए गए। साथ ही हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, गुड सैमेरिटन, यातायात नियमों का पालन करने की जानकारी दी गई।

लोगों को समझाया गया कि ओवरस्पीड, गलत दिशा में वाहन चलाना और ओवरटेकिंग करना, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना, नशे या थकान की हालत में वाहन चलाना, उनके साथ साथ दूसरे वाहन चालक और राहगीरों के लिए भी हानिकारक है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates