– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

,

Dhanbad football : धनबाद जिला फुटबॉल संघ की एडहाक कमेटी गठित, विरोध में दूसरे खेमे ने कहा- 25 वर्षों से लूट रहे गुलाम रब्बानी, कराएंगे बर्खास्त

a5f43d14 8d6f 4626 adbc e663e4dea3cf

Share this:

बेहतर खिलाड़ी बनाना और उन्हें बेहतर से बेहतर मंच प्रदान करना है संघ का उद्देश्य : श्याम पांडे

Dhanbad football news, Dhanbad football association, Dhanbad news, Dhanbad sports news : धनबाद फुटबॉल संघ की एडहॉक कमेटी गठित होने के बाद विवाद बढ़ गया है। कमेटी गठन के विरोध में दूसरे खेमे ने कहा है कि 25 वर्षों से झारखंड फुटबॉल संघ के महासचिव गुलाम रब्बानी संघ को लूट रहे हैं। उन्हें वह साक्ष्य के साथ आने वाले दिनों में बर्खास्त करवाएगा। धनबाद जिला फुटबाल संघ (एडहाक) के चेयरमैन श्याम पांडे ने गुरुवार को धनबाद क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि हमारा संघ झारखंड फुटबाल एसोसिएशन से निबंधित है। छह माह के अंदर यह रेगुलराइज्ड हो जाएगा। बेहतर खिलाड़ी तैयार करना और इन्हें राष्ट्रीय स्तर का बेहतर से बेहतर मंच प्रदान करना संघ का प्रमुख उद्देश्य है। राजनीति और विवादों से दूर रहकर आइपीएल की तर्ज पर फुटबाल लीग कराना है। महिला फुटबाल को बढ़ावा देना है। खिलाड़ियों के साथ ही कोच को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बिना जानकारी किसी को पद से हटाना गलत

एडहाक कमेटी के गठन और पूर्व की कमेटी से विवाद पर श्याम पांडे ने कहा कि बिना जानकारी पदाधिकारियों को उनके पद से हटा दिया गया यह गलत है। अध्यक्ष शब्बीर आलम और महासचिव मृदुल बोस ने कहा कि क्लब एवं खिलाड़ियों का निबंधन कराने की तिथि 11 से 19 अगस्त निर्धारित की गई है। महिला लीग के लिए महिला खिलाड़ियों और अंडर-17 ब्वायज के लिए भी इसी तिथि में निबंधन होगा। इसके बाद सभी क्लब के अध्यक्ष एवं सचिवों की नई कमेटी का विस्तार किया जाएगा। मौके पर मो. सलाउद्दीन, डा.विकास रमन, शुभंकर सरकार, उदय मिश्रा, सुनील मिश्रा, सुभाष लोध, विक्रम सिंह उपस्थित थे।

25 वर्षों से लूट रहे गुलाम, कराएंगे बर्खास्त

धनबाद जिला फुटबाल संघ (निबंधित) के अध्यक्ष रवि आनंद, कार्यकारी अध्यक्ष कुबेर सिंह एवं महासचिव फैयाज ने गुरुवार को यूनियन क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि एडहाक कमेटी फर्जी है। पैसे की बंदरबांट के लिए ही जेएफए के महासचिव गुलाम रब्बानी ने धनबाद में फुटबाल संघ की एडहाक कमेटी बनाई है। जब हमारी कमेटी निबंधित है, फिर एडहाक कमेटी बनाने की जरूरत ही नहीं थी। गुलाम रब्बानी का उद्देश्य अपने बेटे को झारखंड फुटबाल एसोसिएशन का महासचिव बनाना है। जल्द ही आल इंडिया फुटबाल फेडरेशन को इसकी जानकारी देंगे। संघ के अध्यक्ष रवि आनंद ने कहा कि जिस सरकार से गुलाम रब्बानी ने धनबाद फुटबाल संघ को निबंधित कराया है, वहीं से धनबाद जिला फुटबाल संघ की हमारी कमेटी भी निबंधित है। अगर हम गलत हैं तो झारखंड फुटबाल संघ भी गलत है। महासचिव फैयाज अहमद ने कहा कि आल इंडिया फुटबाल फेडरेशन के सीआरएस सिस्टम से कोई लीग निबंधित नहीं है। 20 साल से संघ पर कब्जा कर गुलाम रब्बानी ने झारखंड में फुटबाल को गर्त में पहुंचा दिया।

Share this:




Related Updates


Latest Updates