– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Dhanbad: जानिए धनबाद संसदीय क्षेत्र में कितने मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग और भी बहुत कुछ 

IMG 20240429 WA0001

Share this:

27 आर्म्स लाइसेंस रद्द, 59 पर सीसीए की अनुशंसा

Dhanbad news: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने सोमवार को लोकसभा चुनाव 2024 की अधिसूचना जारी करते हुए प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।वही कहा कि जिला प्रशासन स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जिले में 63 स्टैटिक सर्विलांस टीम, 21 फ्लाइंग स्क्वायड टीम व 21 विडियो सर्विलांस टीम कार्यरत है। 2 एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर भी धनबाद पधार चुके हैं।

7 मई को नामांकन पत्रों की होगी स्क्रूटनी

उन्होंने बताया कि अधिसूचना जारी होते ही उम्मीदवार नामांकन पत्र खरीद कर जमा कर सकेंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 मई 2024 को दोपहर 3:00 बजे तक है। नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। 7 मई को सुबह 11:00 बजे से नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी। वहीं 9 मई 2024 को दोपहर 3:00 बजे तक नाम वापस लेने की अंतिम तिथि रहेगी। साथ ही बताया कि धनबाद में 25 मई को सुबह 7 बजे से संध्या 5 बजे तक मतदान निर्धारित है। वहीं 4 जून 2024 को मतगणना तथा 6 जून को चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

धनबाद – झरिया में 22 लाख 78 हजार 221 मतदाता

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि धनबाद संसदीय क्षेत्र में बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद एवं झरिया को मिलाकर 22 लाख 78 हजार 221 मतदाता है। धनबाद संसदीय क्षेत्र में 1270 भवन में 2539 मतदान केंद्र है। इसमें शहरी क्षेत्र में 1177 और ग्रामीण क्षेत्र में 1362 मतदान केंद्र है। पुरुष मतदाताओं की संख्या 11 लाख 92 हजार 976, महिला 10 लाख 85 हजार 165 व 80 थर्ड जेंडर मतदाता है।उन्होंने बताया कि एसएसआर 24 में 27 अक्टूबर 2023 से 27 अप्रैल 2024 तक 82628 नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा गया है। वहीं 40949 का नाम डिलीट किया गया है। 

918 व ग्रामीण क्षेत्र में 1183 मतदान केंद्र

साथ ही बताया कि धनबाद जिले के सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी एवं बाघमारा विधानसभा में 1313 भवन में 2378 मतदान केंद्र है। इसमें शहरी क्षेत्र में 918 व ग्रामीण क्षेत्र में 1183 मतदान केंद्र है। कुल मतदाताओं की संख्या 2046473 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 10 लाख 72 हजार 318, महिला 9 लाख 74 हजार 106 व 49 थर्ड जेंडर वोटर्स है।धनबाद जिले में 172 पर्दानशीन व महिला मतदान कर्मियों द्वारा संचालित 19 बूथ है। जबकि पीडब्ल्यूडी मतदान कर्मियों द्वारा संचालित सिंदरी विधानसभा में एक और युवा मतदान कर्मियों द्वारा संचालित धनबाद विधानसभा में एक बूथ है। वहीं टुंडी एवं बाघमारा में एक-एक यूनिक बूथ बनाए गए हैं। 

18 से 19 वर्ष के 24192 पुरुष, 29483 महिला तथा 2 थर्ड जेंडर को लेकर 53677 फर्स्ट टाइम वोटर्स 

इस बार लोकसभा चुनाव में धनबाद जिले में 18 से 19 वर्ष के 24192 पुरुष, 29483 महिला तथा 2 थर्ड जेंडर को लेकर 53677 फर्स्ट टाइम वोटर्स है। 15178 तथा 12675 महिलाओं को लेकर 27853 पीडब्ल्यूडी वोटर्स, 3412 पुरुष व 3372 महिलाओं सहित 6784 मतदाता 85 वर्ष अधिक उम्र के है।

कलेक्ट्रेट मेन गेट तक तीन वाहनों को आने की अनुमति 

नामांकन की प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि नामांकन करने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष में उम्मीदवार सहित 5 व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेंगे। वहीं कलेक्ट्रेट मेन गेट तक तीन वाहनों को आने की अनुमति रहेगी। वहीं स्वतंत्र उम्मीदवार के लिए अधिकतम 10 प्रस्तावक की अनुमति रहेगी। आदर्श आचार संहिता का पालन करने तथा सुरक्षा के लिए पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

उत्पाद विभाग ने अब तक 7 लाख 76 हजार 797 रुपए की 3113 लीटर अवैध शराब जब्त

उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के सथ ही जिले में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। उत्पाद विभाग ने अब तक 7 लाख 76 हजार 797 रुपए की 3113 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। जबकि 6 लाख 63 हजार रुपए से अधिक का महुआ जावा जब्त किया है।

75 लाख 48 हजार 850 रुपए की अवैध शराब, गांजा सहित अन्य मादक पदार्थ की रिकवरी

पत्रकार वार्ता के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन ने बताया कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न करने के लिए 12 इंटर स्टेट चेक पोस्ट तथा जामताड़ा, गिरिडीह व बोकारो जिले की सीमा पर पांच चेक पोस्ट बनाए गए हैं। अब तक 75 लाख 48 हजार 850 रुपए की अवैध शराब, गांजा सहित अन्य मादक पदार्थ की रिकवरी की गई है। जबकि एक करोड़ 18 लाख से अधिक रुपए का अवैध सामान पकड़ा गया है।एसएसपी ने बताया कि 1241 लाइसेंसी आर्म्स धारकों में 906 ने अपने हथियार जमा कराए हैं। 251 हथियार को जमा कराने से विमुक्ति प्रदान की है। वहीं 27 के आर्म्स लाइसेंस रद्द किए हैं।उन्होंने बताया कि जिनका 10 साल में आपराधिक इतिहास रहा है वैसे 4886 लोगों को चिह्नित कर 3192 का सत्यापन किया गया है। 1445 पर प्रीवेंटिव एक्शन लिया है। 336 लोगों का नाम गुंडा पंजी में दर्ज किया है। 59 लोगों के विरुद्ध सीसीए की अनुशंसा की है। 264 लोगों पर सर्विलांस प्रोसिडिंग की है। वैसे 3243 लोग जो चुनाव प्रभावित कर सकते हैं पर 107 की कार्रवाई तथा 805 के विरुद्ध 108, 109, 110 के तहत कार्रवाई की है।

पत्रकार वार्ता में ये थे उपस्थित 

पत्रकार वार्ता में उपायुक्त माधवी मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, डीडीसी सादात अनवर, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, डीसीएलआर संतोष गुप्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला, उप निर्वाचन पदाधिकारी कालीदास मुंडा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह मौजूद थे।

Share this:




Related Updates


Latest Updates