– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Dharma-Karma, Spiritual and Astrology : यदि घर में सुख -समृद्धि-शांति और सकारात्मक ऊर्जा चाहते हैं तो प्रतिदिन घर में सुबह- शाम जलाएं दीपक

diya

Share this:

Ghar ke mukhya dwar per subah Sham Deepak jalane ke fayde : सनातन धर्म में दीपक जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है।  इससे जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम हैं। इन नियमों का पालन करने से घर में सुख, समृद्धि और धन की प्राप्ति होने के साथ-साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह नियम खासकर सूर्योदय और सूर्यास्त के समय अपनाने से और भी अधिक फायदा होता है। यह सनातन धर्म की एक प्राचीन परंपरा है। शाम के समय मुख्यद्वार पर एक दीपक जलाना आवश्यक होता है। गोधूलि बेला में दीपक जलाने से अनेक प्रकार के शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। दीपक जलाने के और क्या-क्या फायदे होते हैं। इससे जुड़ी जानकारी हम आपको विस्तार से आगे बता रहे हैं।

माता लक्ष्मी की बनी रहती है कृपा

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए यदि रोजाना शाम को नियमित रूप से मुख्यद्वार पर दीपक जलाया जाए, तो मां लक्ष्मी धन्य होती हैं। इसके परिणामस्वरूप, वे घर में प्रवेश करती हैं और उस व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहती है। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

राहु का नकारात्मक प्रभाव कम होता है 

ज्योतिष के अनुसार जब हम रोजाना शाम को अपने घर के मुख्यद्वार पर दीपक जलाते हैं तो घर के सदस्यों की कुंडली में मौजूद राहु का दुष्प्रभाव कम होता है। राहु का नकारात्मक प्रभाव नहीं के बराबर हो जाता है। इसका हमें लाभ मिलता है। घर से नकारात्मक ऊर्जा पलायन करती है और खुशहाली का माहौल बना रहता है।

घर से दरिद्रता भाग जाती है

सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार जब नियमित रूप से हम दिन के समय मुख्यद्वार पर दीपक जलाते हैं  तो उस घर में धन की कमी नहीं होती है। इस प्रकार के घर में सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। रोग और कष्ट से छुटकारा मिलता है।

घर में सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा का होता है वास

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब शाम में हम अपने घर के मुख्यद्वार पर हर दिन नियमित रूप से दीपक जलाते हैं तो घर से नकारात्मक ऊर्जा फ़ुर्र हो जाती है। घर में सिर्फ और सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा का वास हो जाता है। इससे घर में धन- वैभव और तरक्की ही तरक्की होती है। घर में नकारात्मक शक्तियाँ कभी भी उत्पन्न नहीं होती हैं और घर का माहौल हमेशा आनंदमय रहता है।

दीपक जलाने के वैज्ञानिक लाभ 

वैज्ञानिकों के मुताबिक, जब नियमित रूप से दिन के समय घर के मुख्यद्वार पर दीपक जलाया जाता है, तो वहां के वातावरण में शुद्धि होती है। इसबसे हानिकारक कीट और पतंग घर में नहीं आते। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर के मुख्यद्वार पर दीपक हमेशा दाहिनी ओर रखना शुभ माना जाता है। इस दीपक में आप घी या तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates