Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Sun, May 4, 2025 🕒 11:24 AM

डाॅ. मनमोहन सिंह को एक सुधारवादी नेता के रूप में याद किया जायेगा : मोदी

डाॅ. मनमोहन सिंह को एक सुधारवादी नेता के रूप में याद किया जायेगा : मोदी

Share this:

पीएम ने कहाडॉ. सिंह के निधन ने हम सभी के हृदय को पहुंचायी है गहरी पीड़ा

New Delhi News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और देश की प्रगति एवं विकास में उनके योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि डाॅ. सिंह को हमेशा एक सुधारवादी नेता के रूप में याद किया जायेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक विशेष वीडियो संदेश में अपने उद्गार व्यक्त किया
प्रधानमंत्री मोदी ने एक विशेष वीडियो संदेश में डाॅ. मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल और स्वयं के गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल के दौरान हुई बातचीत को याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. सिंह के निधन ने हम सभी के हृदय को गहरी पीड़ा पहुंचायी है। उनका जाना, एक राष्ट्र के रूप में भी हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है। विभाजन के उस दौर में बहुत कुछ खोकर भारत आना और यहां जीवन के हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करना, यह सामान्य बात नहीं है। अभावों और संघर्षों से ऊपर उठ कर कैसे ऊंचाइयों को हासिल किया जा सकता है, उनके जीवन से यह सीख भावी पीढ़ी को मिलती रहेगी।

रिफॉर्म्स के प्रति समर्पित लीडर के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जायेगा
उन्होंने कहा कि एक नेक इंसान के रूप में, एक विद्वान अर्थशास्त्री के रूप में और रिफॉर्म्स के प्रति समर्पित लीडर के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जायेगा। एक अर्थशास्त्री के रूप में उन्होंने अलग-अलग स्तर पर भारत सरकार में अनेक सेवाएं दीं। एक चुनौतीपूर्ण समय में उन्होंने रिजर्व बैंक के गवर्नर की भूमिका निभायी। पीवी नरसिम्हा राव की सरकार के वित्त मंत्री रहते हुए उन्होंने वित्तीय संकट से घिरे देश को एक नयी अर्थव्यवस्था के मार्ग पर प्रशस्त किया। प्रधानमंत्री के रूप में देश के विकास में और प्रगति में उनके योगदान को हमेशा याद किया जायेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जनता के प्रति, देश के विकास के प्रति उनका जो कमिटमेंट था, उसे हमेशा बहुत सम्मान से देखा जायेगा। डॉ. सिंह का जीवन, ईमानदारी और सादगी का प्रतिबिम्ब था, वह विलक्षण सांसद थे। उनकी विनम्रता, सौम्यता और उनकी बौद्धिकता उनके संसदीय जीवन की पहचान बनी। मुझे याद है कि इस साल की शुरुआत में जब राज्यसभा में उनका कार्यकाल समाप्त हुआ, तब मैंने कहा था कि सांसद के रूप में डॉ. साहब की निष्ठा सभी के लिए एक प्रेरणा है। सत्र के समय अहम मौकों पर वह व्हील चेयर पर बैठ कर आते थे और अपना संसदीय दायित्व निभाते थे।


उन्होंने कहा कि दुनिया की प्रतिष्ठित संस्थाओं की शिक्षा लेने और सरकार के अनेक शीर्ष पदों पर रहने के बाद भी वह अपनी सामान्य पृष्ठभूमि के मूल्यों को कभी भी नहीं भूले। दलग तो राजनीति से ऊपर उठ कर उन्होंने हमेशा हर दल के व्यक्ति से सम्पर्क रखा, सबके लिए सहज उपलब्ध रहे। जब मैं मुख्यमंत्री था, तब डॉ. सिंह के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अनेक विषयों पर खुले मन से चर्चाएं होती थीं। यहां दिल्ली आने के बाद भी मेरी उनसे समय-समय पर बात होती थी, मुलाकात होती थी। मुझे उनसे हुईं मुलाकातें, देश को लेकर हुई चर्चाएं हमेशा याद रहेंगी। अभी जब उनका जन्मदिन था, तब भी मैंने उनसे बात की थी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज इस कठिन घड़ी में मैं उनके परिवार के प्रति अपने संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं डॉ. सिंह को सभी देशवासियों की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

Share this:

Latest Updates