Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

एक दर्जन नंदी और गोवंश पर तेजाब फेंका

एक दर्जन नंदी और गोवंश पर तेजाब फेंका

Jodhpur News : जिले के बेलवा खत्रियां गांव में कुछ असामाजिक तत्त्वों ने लगभग एक दर्जन नंदी और गोवंश पर तेजाब फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गोभक्त गुलाब चंद सांखी मौके पर पहुंचे और फिर विप्र सेना प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायण जोशी तथा कामधेनु सेना के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक राणेजा हिंगोला ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। सत्यनारायण जोशी ने तुरंत पशु चिकित्सा अधिकारी रवीन्द्र सिंह चावला से सम्पर्क कर पूरी घटना की सूचना दी।
चावला ने तुरंत संज्ञान लेते हुए श्री सत्ती माता गो फाउंडेशन की एम्बुलेंस को निर्देशित किया कि घायल गोवंश को तत्काल जोधपुर के विश्वस्तरीय रलावास गो चिकित्सालय में भर्ती कराया जाये। यह एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और झुलसे हुए गोवंश को इलाज के लिए ले जाया गया। घटनास्थल पर बालेसर पुलिस थाने से एएसआई डुंगाराम, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह और अशोक पहुंचे, जिन्होंने प्रारम्भिक जांच शुरू की। ग्रामीणों को पुलिस द्वारा भरोसा दिलाया गया कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।

Share this:

Latest Updates