– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Election 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीलीभीत में बोले- राम मंदिर के निर्माण से इंडी गठबंधन को नफरत

IMG 20240409 WA0009

Share this:

Prime Minister Narendra Modi said in Pilibhit – Indi alliance hates the construction of Ram temple. Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news, Pilibhit news, UP news : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सपा-कांग्रेस के इंडी गठबंधन को भारत की विरासत की परवाह नहीं है। राम मंदिर के निर्माण से इंडी गठबंधन को पहले भी नफरत थी और आज भी नफरत है। मंगलवार को पीलीभीत से भाजपा उम्मीदवार जितिन प्रसाद के समर्थन में राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित चुनावी जनसभा को वह सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के स्व. कल्याण सिंह ने राम मंदिर के लिए सत्ता त्यागी, जबकि इंडी गठबंधन ने राम मंदिर का निमंत्रण ठुकरा कर अपमान किया है।

उन्होंने कहा कि मोदी की गांरटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी। इंडी गठबंधन ने शक्ति को खत्म करने की सौगंध खायी है। जिस शक्ति की आज देशभर में पूजा हो रही है, उस शक्ति का कांग्रेस ने घोर अपमान किया है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस व सपा के राज में गन्ना किसानों को अपने ही पैसे के लिए तरसाया जाता था। भाजपा सरकार में गन्ना किसानों की परेशानी कम करने के लिए पूरी ताकत से काम किया और योगी जी तो पहले दिन से गन्ना किसानों की परेशानी दूर करने के लिए कई कदम उठाये। यह काम लगातार किया जा रहा है। सपा, बसपा व कांग्रेस के 14 साल में जितने रुपये गन्ना किसानों को मिले थे, उससे ज्यादा पैसे योगी सरकार ने गन्ना किसानों को दे दिये हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हम लोग विकसित भारत के संकल्प को लेकर काम कर रहे हैं। भारत के लिए कुछ भी असम्भव नहीं है।’ जनता से सवालिया लहजे में मोदी ने पूछा, ‘दुनिया में भारत तेजी से बढ़ती आर्थिक ताकत बना, तो आपको गर्व हुआ कि नहीं? हमारे चन्द्रयान ने जब चांद पर तिरंगा फहराया,भारत में हुए भव्य जी—20 सम्मेलन की पूरी दुनिया में वाहवाही हुई, तो आपको गर्व हुआ कि नहीं?’

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कोरोना संकट में भारत ने पूरी दुनिया में दवाइयां भेजी व वैक्सीन भेजी। दुनिया में कहीं भी युद्ध का संकट आया हो, हम एक-एक भारतीय को सुरक्षित वापस लाये। देश जब मजबूत होता है, तो दुनिया उसकी सुनती है। अब आप बताओ दुनिया में भारत का डंका बज रहा है कि नहीं। यह सब मोदी ने नहीं, आपके एक वोट ने किया है। यह आपके वोट की ताकत है। आपके एक वोट से मजबूत, निर्णायक व सशक्त सरकार बनी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब नीयत सही होती है, हौंसले बुलंद होते हैं, तो नतीजे भी सही मिलते हैं। चारों तरफ विकसित भारत का निर्माण होते हम देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि बांसुरी की सुरीली आवाज है, तो दूसरी ओर टाइगर की दहाड़ भी है। यहां के नौजवानों के लिए रोजगार व स्वरोजगार के अवसर बन रहे हैं। पीलीभीत का पूरा क्षेत्र खेती किसानी के लिए जाना जाता है। 10 वर्ष पहले तक किसानों की क्या स्थिति थी। यूरिया की कालाबाजारी होती थी। किसानों को लाठियां खानी पड़ती थी। मोदी ने कहा, ‘पीलीभीत में आशीर्वाद देने आये परिवारजनों को आश्वस्त करता हूं कि आपके जीवन को आसान बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। मेरे जीवन का हर पल, हर क्षण जनसेवा और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित है।’

जनसभा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने भी सम्बोधित किया। पीलीभीत पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने प्रधानमंत्री को बांसुरी भेंट कर स्वागत किया। मंच पर केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा,बरेली लोकसभा उम्मीदवार छत्रपाल गंगवार,पीलीभीत से भाजपा उम्मीदवार जितिन प्रसाद,पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार,प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान व बलदेव सिंह ओलख,पूर्व मंत्री सुरेश राणा व प्रदेश महामंत्री संतोष सिंह समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।

अभी जो काम हुए, वह केवल ट्रेलर है, मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ: प्रधानमंत्री

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां कहा कि अब तक जो विकास के कार्य किये हैं, वे तो फुलझड़ी हैं। अभी तो विकास के रॉकेट को और भी ऊंचाई पर लेकर जाना है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में विकास के जो काम हुए हैं, वे सारे केवल ट्रेलर हैं। अभी बहुत कुछ करना है। देश को बहुत आगे लेकर जाना है। आप यानी जनता मेरी जिन्दगी को बहुत अच्छे से जानती है। मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ है, मोदी मेहनत करता है, क्योंकि उसके लक्ष्य बहुत बड़े हैं। ये देश के लिए है, देश की जनता के उज्ज्वल भविष्य के लिए है।

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को मध्य प्रदेश के प्रवास के दौरान बालाघाट में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। बालाघाट पहुंचने पर प्रधानमंत्री का मंच पर महिलाओं ने स्वागत किया। उन्होंने मंच से कहा, ‘जय श्री कोटेश्वर महादेव, जय मां काली, जय मां गढ़कालिका। आज देश के विभिन्न हिस्सों में नव वर्ष मनाया जाता है। आज नवरात्रि का भी आरम्भ हुआ है। मैं आप सभी को नव वर्ष की और नवरात्रि की अनेक-अनेक शुभकामनाएं देता हूं।’

उन्होंने कहा कि बालाघाट की धरती भारत की नारी शक्ति के पराक्रम की साक्षी है। मैं रानी दुर्गावती और रानी अवंतीबाई की इस धरती को प्रणाम करता हूं। आज जनता जनार्दन का जन सैलाब, ऐसा लग रहा है जैसे केसरिया सागर नजर आ रहा है। इतनी बड़ी तादाद में माताओं और बहनों का आशीर्वाद साफ दिखा रहा है कि चार जून को मध्य प्रदेश में क्या परिणाम आने वाले हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

मोदी ने कहा कि ये चुनाव नए भारत का मिशन है। विधानसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस को साफ कर दिया। कांग्रेस चुनाव नहीं, आपस में लड़ रही है। कांग्रेस सरकार अपनी शिकायत लेकर दूसरों के पास जाती थी, अब जो देश आपस में लड़ रहे हैं, हल खोजने भारत आते हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव भारत की 21वीं सदी का है। यह नये भारत के निर्माण का मिशन है। यह विकसित भारत और विकसित मध्य प्रदेश के संकल्प को नयी ऊर्जा देने वाला चुनाव है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मन में आजादी के आन्दोलन का अहंकार भरा पड़ा था। कांग्रेस कहती थी कि हम तो गरीब देश हैं, देश को आधुनिक सड़कों की एयरपोर्ट की आखिर क्या जरूरत है? कांग्रेस केवल कुछ शहरों, जहां उनके बड़े नेता रहते थे, वहां का विकास करती थी। भाजपा सरकार हर जगह को प्राथमिकता दे रही है। भाजपा सरकार मप्र का कायाकल्प कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक जो काम किया है, वह केवल फुलझड़ी है। भाजपा सरकार वंचितों को वरीयता देते हुए काम कर रही है। मध्य प्रदेश में 5.50 करोड़ जरूरतमंदों को मुफ्त राशन दे रहे हैं। एमपी में 70 लाख घरों में नल से जल की व्यवस्था कर दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस किसी आदिवासी को नहीं, अपने शाही परिवार को आजादी का श्रेय देना चाहती है। यह हमारी सरकार है, जिसने जनजातीय गौरव दिवस की शुरुआत की। मोदी के लिए पूरा देश ही मोदी का परिवार है। मोदी किसी की गीदड़ भभकी से डरनेवाला नहीं है। भाजपा सरकार करप्शन के एक-एक रास्ते को बंद कर रही है। मैं कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ, वे कहते हैं भ्रष्टाचारियों को बचाओ।

उन्होंने कहा कि मोदी महाकाल का भक्त है। मैंने देश विरोधी ताकतों को अंजाम तक पहुंचाने के लिए सीखा है। हम इन गीदड़ भभकियों से नहीं डरते हैं। इंडी गठबंधन के लोग मोदी से चिढ़े हुए हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर ये लोग मोदी को गाली देते हैं। सनातन धर्म को समाप्त करने की सौगंध खाकर इंडी गठबंधन के लोग मैदान में उतरे हैं।

मोदी ने कहा कि इनकी पार्टियों के पास से सैकड़ों करोड़ों रुपये कैश मिल रहे हैं। कांग्रेस के लोग भ्रष्टाचारियों को बचाने में जुटे हैं। मैं आपको गारंटी देता हूं कि भ्रष्टाचार का पैसा जिन-जिन तिजोरी में गया है, मैं उसे निकाल कर रहूंगा। अगले पांच साल और तेजी से यह काम होगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates