– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Election: छत्तीसगढ़ की 70 और मप्र की सभी 230 सीटों पर मतदान आज, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

027eafa0 d673 463c bcd4 c44c643a47de

Share this:

Chattisgarh news, Chattisgarh assembly election, National news, National update, New Delhi news, latest National Hindi news : चुनाव आयोग ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों और छत्तीसगढ़ की दूसरे चरण की 70 सीटों पर मतदान से जुड़ीं तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं। दोनों राज्यों में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच में हैं। कांग्रेस छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ है और मध्य प्रदेश में विपक्ष में है। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए प्रात: 07 से शाम 06 बजे तक मतदान होगा। प्रदेश में संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 17,032 है। इन सभी में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले की 03 विधानसभा बैहर, लांजी और परसवाड़ा तथा मंडला के 55 और डिंडोरी के 40 मतदान केन्द्रों पर सुबह 7 से अपराह्न 3 बजे तक वोटिंग होगी।

5.59 लाख सामान्य मतदाता भाग लेंगे

मतदान प्रक्रिया में कुल 5.59 लाख सामान्य मतदाता भाग लेंगे। इनमें लगभग 02 करोड़ 87 लाख पुरुष मतदाता, 02 करोड़ 71 लाख महिला मतदाता और 1292 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। प्रदेश के कुल 230 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 2533 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 2280 पुरुष, 252 महिला और 1 थर्ड जेंडर है। छत्तीसगढ़ की 70 विधानसभाओं में मतदान सुबह 08 बजे से शाम 05 बजे तक होगा। इसमें कुल 1.63 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें महिला और पुरुषों का अनुपात लगभग बराबर है। आयोग ने इस चरण के लिए 18833 मतदान केन्द्र बनाये हैं। इसमें 1670 अतिसंवेदनशील और 109 संवेदनशील केन्द्र हैं, जहां अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गयी है और माइक्रो ऑबजर्वर तैनात किये गये हैं। इस चरण में 958 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates