– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

कोहरे की चादर में लिपटा पूरा झारखंड, और गिरेगा पारा

IMG 20240106 WA0013

Share this:

Weather News and Analysis,  Weather News and Analysis, weather report, National weather update,  Weather News and Analysis, weath report, Jharkhand weather update : राज्य के सभी जिले कोहरे की चादर में लिपटे हैं। सूर्य बादलों की ओट में दिनभर छुपा रहा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में शनिवार को भी पूरे दिन बादल छाये रहे और ठंड बरकार रही। अगले तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति देखने को मिलेगी। कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा देखा जायेगा।

राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई

पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा भी हुई। गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रांची और खूंटी में कहीं-कहीं कोहरा छाया रहा। सबसे अधिक वर्षा 45.4 एमएम सगमा (गढ़वा) में दर्ज किया गया। सबसे उच्चतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा रिकॉर्ड हुआ जबकि सबसे कम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में ही दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनन्द ने बताया कि राज्य में अगले दो-तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद इसके अगले दो दिन में कोई बड़े बदलाव की सम्भावना नहीं है। रांची में उच्चतम तापमान 20.2, न्यूनतम तापमान 13.6, जमशेदपुर में उच्चतम तापमान 26.5 न्यूनतम तापमान 14.2 और डालटनगंज में उच्चतम तापमान 24.3 और न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आठ जनवरी को उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ेगी

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण आठ जनवरी को उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका जतायी है। पिछले दो तीन दिनों से राज्य के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। शुक्रवार दोपहर बाद हुई बारिश ने जहां ठंड बढ़ा दी है, वहीं कोहरा और धुंध के कारण लोगों को धूप नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को रांची में लगभग 9.4 एमएम बारिश हुई। बारिश नामकुम क्षेत्र में रिकॉर्ड किया गया। हिनू, टाटीसिलवे में बारिश नहीं हुई। अन्य जिलों की बात करें, तो चतरा में 8.5 एमएम बारिश, गढ़वा में 28 एमएम और पलामू में 0.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान सबसे अधिक बारिश गढ़वा में रिकॉर्ड किया गया।

पश्चिमोत्तर भारत में अगले दो दिनों तक भीषण ठंड, फिर बारिश की सम्भावना

पूरा उत्तर भारत इन दिनों शीत लहर की चपेट में है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत पश्चिमोत्तर भारत में बहुत ठंड रहने का अनुमान जताया है । सुबह घना कोहरा रहने की सम्भावना के साथ न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहने की सम्भावना है। शनिवार को राजस्थान के सीकर में 02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में 06-07 जनवरी को दिन में अत्यधिक ठंड रहने की सम्भावना है। पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में 07 जनवरी को दिन में अधिकतम ठंड रहने की सम्भावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 08 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात होने की सम्भावना है। 08-09 जनवरी को राजस्थान और मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि होने की सम्भावना है। दक्षिण भारत के केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश होने की सम्भावना है। तमिलनाडु में अगले पांच दिनों तक और केरल में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की सम्भावना है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates