– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

TODAY WEATHER REPORT : झारखंड, बिहार, बंगाल और उड़ीसा के कुछ इलाकों में दोपहर बाद हो सकती है बारिश

IMG 20220927 042447

Share this:

Weather report today : एक अक्टूबर को उत्तर पूर्व और उसके आसपास की बंगाल की खाड़ी में साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन बनेगा। इसका असर झारखंड सहित पड़ोसी राज्य बिहार बंगाल और उड़ीसा में देखने को मिलेगा। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों में झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार और उड़ीसा में हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। पूर्वानुमान के अनुसार इस बार दुर्गा पूजा का मजा बारिश किरकिरा कर सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बनने वाले साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन का असर अगले एक सप्ताह तक देखने को मिल सकता है। 1 अक्टूबर को राजधानी रांची और इसके आसपास के जिलों में हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान ठनका गिरने और तेज गर्जन की भी उम्मीद है।

दोपहर बाद हो सकती है हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश

उन्होंने बताया कि वर्तमान में गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा हो रही है। आमतौर पर यह दोपहर के बाद हो रही है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी अभी वातावरण में मौजूद है। पहले पहर में गर्मी होती है। नमी और गर्मी के मिश्रण से गर्जन और वज्रपात वाले बादल बनते हैं। इस कारण वर्षा देखने को मिल रही है। हवा के रूख से मौसम में बदलाव आने की भी संभावना है। दोपहर बाद राज्य के कई जिलों में हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान वज्रपात और तेज गर्दन भी होने की उम्मीद है।

दुर्गा पूजा में बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज 

पिछले तीन दिनों से जहां सूरज की आंखमिचौनी देखने को मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान में कहा गया है कि एक अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में वर्षा होगी। मौसम विभाग के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि 01 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसका असर आगामी दिनों राज्य में देखने को मिलेगा। वज्रपात के साथ वर्षा की संभावना जताई गई है। वहीं पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो सबसे अधिक वर्षा 67 मिमी वर्षा पाकुड़ के अमरापारा में हुई। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35.6 डिग्री देवघर और न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस गुमला का रिकार्ड किया गया है।

ये है संभावना :

01 अक्‍टूबर तक राज्‍य के कुछ स्‍थानों पर खासकर राजधानी रांची और उसके आसपास के जिलों में हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है।

2 और 3 अक्‍टूबर को राज्‍य में कई स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की वर्षा हो सकती है, येलो अलर्ट जारी।

3 और 04 अक्टूबर को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है, लोगों को सावधान रहने व सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

4 और 05 अक्टूबर को राज्य के सभी हिस्सों में वर्षा की प्रबल संभावना है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates