– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

पहले प्रेम, फिर हर स्तर पर मौज-मस्ती और अंत में ब्लैकमेल…इस प्यार को आखिर क्या क्या नाम दें

IMG 20240113 WA0007

Share this:

First love, then fun at every level and finally blackmail…what name should we give to this love?, Love story, Kerala news: वक्त के साथ-साथ अब प्यार की परिभाषा भी बदल गई है। यह कहना कि अधिकतर मामलों में यह प्यार अब शारीरिक भूख तक सिमट कर रह गई है तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। ऐसा सिर्फ लड़के के स्तर पर नहीं हो रहा, बल्कि लड़कियां भी प्यार के नाम पर वासना के खेल में रमी हैं। यह कहना भी गलत नहीं होगा कि इसकी आड़ में वह ब्लैकमेल पर भी उतर आई हैं। केरल की कोझिकोड़ की स्पेशल कोर्ट के एक हालिया फैसले ने प्यार के इस खेल पर मुहर लगाने का काम किया है। कोर्ट ने केरल के मन्नारक्कड़-पलक्कड़ के एक युवक को दुष्कर्म के मामले में बरी कर दिया है कि क्योंकि प्यार के नाम पर लड़की ने उसका हर स्तर पर दोहन किया। उसने युवक से दर्जनों  बार सिर्फ इसलिए शारीरिक संबंध बनाए कि उसकी शारीरिक भूख के साथ-साथ आर्थिक भूख भी मिटती रहे। क्या है पूरा माजरा, आइये जानें…

घर चलने को कहा तो प्रेमिका ने कर लिया किनारा

बात 2018 की है। मन्नारकट में एक निजी फर्म में काम करने के दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ। फिर दोनों रिलेशनशिप में आ गए। इस बीच दोनों ने कई बार एक-दूसरे से संबंध बनाए। इस दौरान लड़की ने युवक से कई बार रुपये भी ऐंठे। इस बीच जब युवक ने अपनी प्रेमिका से शादी के लिए उसके घर कोझिकोड़ चलने को कहा तो लड़की ने चालाकी से उसे टाल दिया। इसके बाद नौकरी के बहाने से लड़की कोझिकोड़ चली गई और वहां उसने किसी अन्य से शादी कर ली। और तो और उसने अपनी शादी के दिन अपने प्रेमी को फोन भी किया और उससे मिलने मन्नारकट पहुंच गई। उसके हाथ में नई रिंग पहन रखी थी। जब लड़के ने इसका राज जानना चाहा तो वह सफेद झूठ बोलकर निकल गई कि उसके माता-पिता का एक्सीडेंट हो गया था। उस एवज में जो मुआवाजा मिला उसने उससे अंगूठी खरीद ली। 

पैसे दो नहीं तो रेप में फंसा देंगे और फंसा भी दिया

युवक को इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर से यह पता चला गया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे धोखे में किसी अन्य से शादी कर ली है। इसके बाद उसने स्वयं युवती से संपर्क बंद कर दिया। इससे नाराज युवती ने उसे ब्लैकमेल करना चाहा। उसने दो टूक कहा कि पैसे नहीं दिए तो दो साल तक रिलेशनशिप में रहने की बात को रेप में बदलकर फंसा दूंगी। लड़के ने जब उसकी बात को अनसुनी कर दी तो उसने वास्तव में शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप उसपर मढ़ दिया। बहरहाल, जब कोर्ट को सच्चाई का पता चला उसे रिहा कर दिया।

Share this:




Related Updates


Latest Updates