– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

10 वर्षों से केन्द्र सरकार जुमलेबाजी कर जनता को ठगने का कर रही काम : चम्पाई सोरेन

d0a23779 7ac2 4d3b 8476 5cd75df660b5

Share this:

Bokaro news : भाजपा ने 2014 से अभी तक देश की जतना को जुमलेबाजी कर ठगने का काम किया है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय सरकार ने झारखण्ड के हित में कोई काम नहीं किया है। इस बार के चुनाव में झारखण्ड की जनता उन्हें जबाब देगी। यह कहना है झारखण्ड प्रदेश के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन का। उन्होने सोमवार को गिरिडीह लोक सभा क्षेत्र के इंडिया गंठबंधन  प्रत्याशी मथुरा महतो के नामांकन के बाद सेक्टर पांच स्थित  पुस्तकालय मैदान में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान केन्द्र की सरकार में महंगाई चरम पर है।  भाजपा गठबंधन की सरकार बनने से पहले गेस सिलिंडर 400 और पेट्रोल डीजल 60 रुपये लीटर बिकती थी, वहीं अब 1100 – 1200 रुपये में रसोई गेस और पेट्रोल-डीजल के दाम 100 रुपये के पार हो गया है। सत्ता में आने से पहले भाजपा ने कहा था, देश में अच्छे दिन आयेंगे, विदेशों से काला धन लाकर जनता के खाते में बाटेंगे, युवाओं को नोकरी मिलेगी। लेकिन, ऐसा कुछ नहीं हुआ। भाजपा गठबंधन सरकार केन्द्र में 10 वर्षों तक झूठ बोल कर रही है। उन्होंने कहा कि जो भी एमपी बना है, सभी देश के प्रधानमंत्री के नाम पर वोट मांग रहे हंै। उन्होंने कहा कि 2019 में राज्य की जनता ने विधान सभा में बहुमत दिया। इसके बाद 04 वर्षों में हमारी सरकार ने  जनता के लिए काम किया है। 20 लाख गरीबों को ग्रीन राशन कार्ड दिया। वहीं, केन्द्र सरकार ने राज्य की गरीब जनता के 11 लाख राशन कार्ड को रद्द कर दिया था। झारखण्ड की गरीब, वृद्ध को 1000 रुपये पेंशन, बेहतर शिक्षा के लिए मॉडल स्कूल खोला गया। हमारी सरकार ने 20 लाख गरीबों को अबुआ आवास दिये, जिसमें जून तक 09 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। जबकि, पीएम आवास के लिए झारखण्ड से 08 लाख की सूची भेजी गयी थी, जिसकी केन्द्र से राशि नहीं भेजी गयी। गरीब, किसानों के बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए गुरुजी के्रडिट कार्ड शुरू किया गया है। इससे उच्च शिक्षा के लिए अब गरीब व किसानों के बच्चों को लोन नहीं लेना पड़ेगा। 55 हजार सखी मंडल को स्वावलम्बी बनाने के लिए आठ करोड़ से अधिक दिये हैं। उन्होंने कहा कि 1932 के आधार पर स्थानीयता नीति, आरक्षण नीति को विधानसभा से पारित कर केन्द्र में भेज दिया है। केन्द्र सरकार आरक्षण विरोधी है। सीएम ने कहा कि हमारे देवी देवता, भाषा, संस्कृति को बचाना है। भाजपा को जबाब देने का समय आ गया है। भाजपा गठबंधन की सरकार पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। संविधान को बचाना है और भाजपा को जवाब देना है। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री बेबी देवी, मंत्री सत्यानन्द भोक्ता,  विधायक जयमंगल सिंह, टुंडी विधायक सह गिरिडीह के झामुमो प्रत्याशी मथुरा महतो, पूर्व विधायक जलेशवर महतो, विधायक जयप्रकाश पटेल, कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह आदि  उपस्थित थे।

Share this:




Related Updates


Latest Updates