– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

अब भाजपाई हुए दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली 

43d5a6ff bc28 439a aa9f abb33eb28913

Share this:

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : अब दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली भी भाजपाई हो गए हैं। उन्होंने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।  उन्होंने आप से गठबंधन को लेकर सात दिन पहले मतलब 28 अप्रैल को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ा था। उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ते हुए कहा था कि पार्टी नहीं छोडूंगा। लवली के साथ नीरज बसोया, राजकुमार चौहान, नसीब सिंह और अमित मलिक भी भाजपा में शामिल हुए। भाजपा में शामिल होने के बाद लवली ने कहा, “हमें भाजपा के बैनर तले और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली की जनता के लिए लड़ने का मौका दिया गया है। मुझे पूरी उम्मीद है कि देश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। आने वाले दिनों में भाजपा का परचम दिल्ली में भी लहराएगा”।

पूर्व में भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए थे लवली

अरविंदर सिंह लवली की भाजपा में यह दूसरी पारी है। लवली सात वर्ष पूर्व 18 अप्रैल 2017 को भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए थे। लेकिन 10 माह बाद ही वे 17 फरवरी 2018 को वापस कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 31 अगस्त 2023 को लवली को दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। 28 अप्रैल को मल्लिकार्जुन खड़गे को उन्होंने 4 पेज की चिट्‌ठी लिखकर पार्टी प्रभारी पर मनमानी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि मुझे एक ब्लॉक अध्यक्ष तक नियुक्त करने का अधिकार नहीं है। इसके अलावा लवली ने आप से गठबंधन पर भी तराज जताया था। लवली ने अपनी चिट्‌ठी में लिखा- दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ है, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के आधार पर बनी थी। इसके बावजूद पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला किया।

Share this:




Related Updates


Latest Updates