– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

दिल्ली में गठबंधन के तौर-तरीके पर बिफरे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लवली, दिया पद से इस्तीफा

5e2172b1 0358 4020 bd17 40086eee7bef

Share this:

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news  : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने पत्र में लवली ने कहा है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन पार्टी को मजबूती देने के लिए है, लेकिन आप पार्टी के विकास के झूठ प्रोपेगेंडा को समर्थन देना सही नहीं है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे पत्र में उन्होंने प्रदेश कार्य समिति और पार्टी कार्यकर्ताओं के सुझावों को नजरअंदाज किये जाने का मुद्दा उठाया है। लवली ने उत्तर पूर्वी और उत्तर पश्चिमी दिल्ली के उम्मीदवारों के चयन पर सवाल खड़े किये हैं। अपने पत्र में उन्होंने कहा है, “अगर मैं पार्टी कार्यकर्ताओं के हित की रक्षा नहीं कर सकता, तो मुझे पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है।”

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह लवली को पिछले साल अगस्त में प्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंप गयी थी। लवली ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया ही सारे निर्णय ले रहे हैं। उन्हें और ना ही प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति के सुझावों पर कोई अमल किया जा रहा है।

अरविंदर सिंह लवली ने पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रदेश कार्य समिति की नाराजगी से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस अध्यक्ष का ध्यान दिलाया। लवली ने अपने पत्र में कहा कि आप पार्टी के ज्यादातर मंत्री और स्वयं मुख्यमंत्री केजरीवाल भ्रष्टाचार के मामले में जेल में हैं। इन सब के बावजूद केन्द्रीय इकाई के कहने पर प्रदेश के कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन पर सहमत हुए हैं। जबकि, आप पार्टी ने कांग्रेस पर लगातार केवल और केवल मनगढ़ंत आरोप लगाये हैं।

उन्होंने पत्र में लिखा है कि आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन केवल लोकसभा में पार्टी की स्थिति को मजबूत करने के लिए है। इसका मतलब यह नहीं है कि पार्टी आप सरकार के शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली के मुद्दे पर झूठे दावों का समर्थन करें। इस संदर्भ में उन्होंने उत्तर पूर्वी दिल्ली के पार्टी उम्मीदवार कन्हैया कुमार के एक बयान का उल्लेख किया है।

लवली ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करते हुए ऐसे लोगों को टिकट दिया गया है, जिन्हें पार्टी में कार्य का कोई अनुभव नहीं है। लवली ने उत्तर पश्चिम और उत्तर पूर्वी दिल्ली से से उम्मीदवार को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी कब से उठाया है। उन्होंने पार्टी प्रभारी की ओर से उन्हें कुछ वरिष्ठ नेताओं को पार्टी से बाहर करने के निर्देश पर नाराजगी जतायी है।

अरविंद सिंह लवली का इस्तीफा मंजूर

कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी नेता अरविंद सिंह लवली के दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया ने मीडिया से बातचीत में इसकी जानकारी दी है।

अरविंद सिंह लवली ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन और पार्टी के दो उम्मीदवारों के चयन को लेकर सवाल उठाये थे। इसके बाद से ही भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर हमलावर है।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने लवली के इस्तीफे पर कहा कि इस्तीफा इस बात को साबित करता है कि सत्ता के लालच में कांग्रेस का स्तर इतना नीचे गिर गया है कि उनके अपने पार्टी वर्कर आम आदमी पार्टी के साथ गठजोड़ को लेकर नाराज हैं। इस गठजोड़ के बावजूद कांग्रेस दिल्ली की सारी सीटों पर हार रही है। जिस जहाज के कैप्टन राहुल गांधी हैं, उस जहाज की सवारी कोई नहीं करना चाहता।

इस्तीफा के बाद से कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित भी शामिल हैं, अरविंद सिंह लवली के घर पहुंचे। घर के बाहर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया के खिलाफ नारेबाजी भी हुई।

इस्तीफा देने के बाद पत्रकारों से बातचीत में लवली ने कहा कि अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि वह किसी अन्य पार्टी में नहीं जा रहे हैं। सिद्धांतों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पीड़ा का जिक्र करते हुए उन्होंने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। 

Share this:




Related Updates


Latest Updates