– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Health Tips : गुणों का खान पपीता आपको कर सकता है बीमार भी, जानिए कैसे…

2a4f5338 c81d 4080 a6ba 00557bae5a41

Share this:

Health News : इसमें कोई शक नहीं कि पपीता एक मीठा और स्वादिष्ट ट्रॉपिकल फल है, जो विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर है। चाहे वह कच्चा पपीता हो या पक्का, खासकर पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए यह वरदान है। इसलिए ही इसे फलों का एंजल भी कहा जाता है। पपीता एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और खनिजों से भरपूर है, जो आपमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और हमारा शरीर कई बीमारियों और संक्रमणों से बचा रहता है। इतने गुणों के बावजूद अगर इसके सेवन में लापरवाही बरती जाए और पपीते के साथ कुछ अन्य फलों का सेवन किया जाए तो यह शरीर के लिए घातक भी बन जाता है।

  • आपको पता होगा पपीते में पपैन नामक एक एंजाइम होता है जो दूध में पाए जाने वाले प्रोटीन को शरीर में तोड़ सकता है। इससे अपच, सूजन और पाचन संबंधी अन्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि दूध और पपीते का सेवन एक साथ भूल कर भी न करें।
  • इसमें कोई शक नहीं कि केला एक पौष्टिक फल है, लेकिन इसे पपीते के साथ खाने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि केले में पाचन को धीमा करने का गुण है। ऐसे में पपीते के साथ केले का सेवन पाचन से संबंधित परेशानियां पैदा कर सकता हैं।
  • पपीते को सलाद के तौर पर लेने के क्रम में उसमें नींबू का रस कतई न मिलाएं। इससे यह जहरीला हो जाता है। इससे हीमोग्लोबिन का स्तर असंतुलित हो सकता है और आप एनीमिया के शिकार हो सकते हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates