– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Health: क्या कहने शकरकंद के, स्वाद लाजवाब, सेहत का पूरा इंतजाम, इसके गुण जानकर दंग रह जाएंगे आप

5a2871b2 5560 491c 8216 761f89689664

Share this:

Shakrkand ke fayde, health tips, home remedy, Winter Health Care Sweet Potato Benefit Sweet Potato Diabetes Improve Eyesight Health Care Health Tips In Hindi Health Hindi News Gharelu Nuskhe :  यह कहना गलत नहीं होगा कि शकरकंद एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जो अपने प्राकृतिक गुणों के कारण स्वाद में लाजवाब तो है ही, सेहतमंद भी है। सर्दियों के मौसम में यह और भी गुणकारी हो जाता है, क्योंकि शकरकंद की तासीर गर्म होती है और इसमें हाई कैलोरीज होती हैं। शकरकंद को एक कंप्लीट फूड भी कहा जाता है। अगर आप इसे सही समय पर लेते हैं, तभी इसका लाभ आपको मिलेगा। विशेषज्ञों के अनुसार इसे सुबह में खाना सर्वदा फायदेमंद है। अगर इसे ब्रेकफास्ट के रूप में खाया जाए तो यह कई तरह से हमारे शरीर को न्यूट्रिशन और कैलोरी देता है, जो दिन भर बॉडी की जरूरतों को पूरा करता है। इससे इतर इसे रात में लिया जाए तो इसके नुकसान भी हो सकते हैं। आइये आज इसपर और विस्तार से चर्चा करें…

उबालकर खाएं या रोस्ट कर, जरूरतों को पूरा करता है 

शकरकंद को आप उबालकर भी खा सकते हैं या रोस्ट कर भी। इसमें आयरन, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन डी, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम, थायमिन और जिंक भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर के दिन भर की जरूरतों को पूरा करता है। अगर आप ब्रेकफास्ट में एक शकरकंद लेते हैं तो यह आपको दिन भर एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट आपकी कोशिकाओं को दिन-प्रतिदिन क्षति से बचाने में मदद करते हैं। यह आपकी आंखों को हेल्दी रखने के साथ-साथ प्रजनन तंत्र और आपके हार्ट और गुर्दे जैसे अंगों के लिए भी अच्छा होता है।

शकरकंद खाने के फायदे हैं तो नुकसान भी 

अगर आप इसका सेवन करते हैं तो आपको इसके फायदे के साथ-साथ नुकसान की भी जानकारी रखनी चाहिए। इसके साइड इफेक्ट भी हैं। ओनली माई हेल्थ के मुताबिक अगर आप शकरकंद को रात में खाया जाए तो आपका तेजी से वजन बढ़ सकता है। यही नहीं रात में इसके सेवन से कब्ज या दस्त की समस्या भी हो सकती है। दरअसल, शकरकंद में हाई कैलोरीज पाई जाती हैं। यह स्टार्च से भरपूर होता है। ऐसे में इसमें मौजूद भरपूर पोषक तत्वों को पचाने और हाई कैलोरी को बर्न करने में काफी समय लगता है। अगर आप कैलोरी बर्न नहीं कर पाए तो वजन तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में रात में शकरकंद खाने से आपके शरीर में बॉडी मॉस इंडेक्स बिगड़ता है और डायजेशन की समस्या हो सकती है।

ब्लड शुगर, लिपिड और इंसुलिन में करता है सुधार

शकरकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और इसका सेवन इंसुलिन के प्रोडक्शन और कार्यप्रणाली को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। शकरकंद में उच्च मात्रा में फाइबर होता है। फाइबर सामग्री टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों में ब्लड शुगर, लिपिड और इंसुलिन के स्तर में सुधार करने में भी मदद करती है.

पाचन तंत्र को करता है मजबूत

इसमें फाइबर अधिक होने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। खासतौर पर कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। ऐसे में पेट संबंधी समस्याओं से परेशान लोगों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

आंखों की रोशनी बढ़ाने में करता है मदद

इसमें विटामिन ए और सी अधिक मात्रा में होता है। इसे साधारण आलू की अपेक्षा बहुत अधिक पौष्टिक माना गया है। एक्सपर्ट अनुसार इससे आंखों की रोशनी बढ़ने में मदद मिलती है। 

बैड कोलेस्ट्रॉल को भगाता है, ब्लड प्रेशर ठीक रखता है

इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। इसलिए शकरकंद का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकलता है। शकरकंद में पोटैशियम पाया जाता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। ऐसे में दिल संबंधी बीमारियों से बचाव होता है। 

इम्यूनिटी को करता है बूस्ट

शकरकंद में अच्छी मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है। ब्लड सेल्स का निर्माण बेहतर तरीके से होता है। ऐसे में बीमारियों से बचाव रहता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। ऐसे में थकान, कमजोरी की परेशानी दूर रहती है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates