– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Health tips : बच्चों की डाइट में पोहा को करें शामिल, होगा बहुत लाभ, दूर होगी कमजोरी

IMG 20240102 WA0012

Share this:

Include Poha in children’s diet, it will be very beneficial, weakness will go away, Health tips, home remedy, health alert, health news : शरीर के लिए पोहा लाभदायक माना जाता है। नरम होने के कारण इसे बच्चे आसानी से खा सकते हैं। वहीं, यह पौष्टिकता से भरपूर होने के साथ आसानी से पच भी जाता है। पोहा कई तरह के पोषक तत्त्वों से भरपूर होता है। इसमें पोटेशियम, फाइबर, प्रोटीन और सोडियम आदि अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से न सिर्फ बच्चे का पेट अच्छे से भर जाता है, बल्कि उनके शरीर को इससे ताकत भी मिलती है। पोहा के सेवन से बच्चे कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से राहत पा सकते हैं।

बच्चे एनर्जी से भरे रहेंगे, स्वस्थ और फिट भी रहेंगे

पोहा के सेवन से बच्चों को एनर्जी मिलने के साथ वह स्वस्थ और फिट रहते हैं। ऐसे में एक साल की उम्र के बच्चों को पोहा दिया जा सकता है। पोहा ग्लूटन फ्री फूड की कैटेगरी में आता है। इसके सेवन से बच्चे को फूड एलर्जी भी नहीं होती है। पोहा को बनाना भी काफी आसान है और आप चाहें, तो इसकी पौष्टिकता को बढ़ाने के लिए इसमें सब्जियों को भी एड कर सकती हैं। ऐसे में हम आपको बच्चों को पोहा खिलाने के लाभ के बारे में बताने जा रहे हैं।

दूर होगी शारीरिक कमजोरी

पोहा के सेवन से बच्चों के शरीर की कमजोरी दूर होती है और उन्हें ताकत मिलती है। पोहा आयरन से भरपूर होता है। यह बच्चों को एनीमिया जैसी बीमारियों से दूर रखने में सहायक होता है। साथ ही, यह बच्चों के शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को भी मेंटेन करता है।

पाचन-तंत्र के लिए बहुत ही लाभकारी

पोहा बच्चों के पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। पोहा में मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को कम करने के साथ मल को मुलायम बनाता है। साथ ही, यह आसानी से पच जाता है और बच्चों के पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। पोहा के सेवन से बच्चों का पेट हल्का रहता है।

कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है पोहा

पोहा के सेवन से न सिर्फ बच्चों के शरीर को एनर्जी मिलती है, बल्कि शरीर की थकावट भी दूर होती है। इसमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। वह शरीर को एनर्जी देता है और बच्चे को स्वस्थ रखने में मदद करता है। 

ग्लूटन फ्री भी है यह

यदि आप भी अपने बच्चे को ग्लूटन फ्री फूड खिलाना चाहती हैं, तो आपको बच्चों की डाइट में पोहा जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें ग्लूटन की काफी कम मात्रा पायी जाती है। इस कारण बच्चों को फूड एलर्जी होने की सम्भावना काफी कम होती है।

बच्चों की इम्यूनिटी होगी मजबूत

बच्चों के लिए पोहा सेहत के लिए लाभप्रद होने के साथ यह उनका बीमारियों से भी बचाव करता है। पोहा बनाने के लिए आप इसमें कई तरह की हरी सब्जियों को भी एड कर सकती हैं। इससे बच्चों के शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है और कई तरह की बीमारियों से उनका बचाव होता है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates