– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

आप मुनक्का के बारे में कितना जानते हैं ? यह हड्डियों को स्वस्थ रखने के साथ इन कमियों को भी करता है दूर

IMG 20231101 WA0006

Share this:

Munakka ke fayde, health tips, health alert, ghar ka vaid, ghar ka doctor : मुनक्का स्वास्थ्य के लिए काफी लाभप्रद माना जाता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक तत्त्वों से भरपूर होता है। इसे नियमित रूप से खाने से शरीर की कई परेशानियां दूर होती हैं। इसमें विटामिन-सी प्रोटीन जैसे पोषक तत्त्व पाये जाते हैं। यह शरीर में खून की पूर्ति करता है। साथ ही, इससे इम्युनिटी भी मजबूत होती है। मुनक्का खाने के अनगिनत लाभ हैं। आइए, जानते हैं…

मुनक्का देखने में किशमिश जैसा होता है

मुनक्का देखने में किशमिश के सामान ही होता है। बस ! इसका आकार थोड़ा बड़ा होता है। मुनक्का दो प्रकार के होते हैं…एक लाल और एक काला। इसे खाने से अनेक  लाभ होते हैं। मुनक्का पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। इसके अलावा यह शरीर में खून की पूर्ति करता है। अगर आप मुनक्का नियमित रूप से डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे वात, पित्त और कफ जैसी परेशानियां दूर होती हैं। मुनक्का में विटामिन-A और विटामिन-E पाया जाता है जो स्किन को दुरुस्त रखता है। मुनक्का खाने के और भी कई फायदे हैं।

मुनक्का खाने के ये हैं फायदे

मुनक्का में लो फैट और हाई एनर्जी की क्वालिटी होती है। इसलिए जब भी आपके पास नाश्ता करने का समय न हो या जिम के लिए आप लेट हो रहे हैं, तो 6-8 मुनक्का खा कर आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे। मुनक्का खाने से पाचन तंत्र भी सही रहता है। इसमें मौजूद फाइबर टॉक्सिक पदार्थों को शरीर से बाहर करता है। इसके लिए 8-10 मुनक्का को दूध में अच्छे से उबाल लें। फिर इसका सेवन करें। इससे कब्ज की समस्या दूर हो सकती है। मुनक्का खाने से विटामिन-B काॅम्प्लेक्स की कमी पूरी होती है। इसके अलावा यह कॉपर से भरपूर होता है, जो रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करता है। रात के समय 8-10 मुनक्का को पानी में भिगो दें और सुबह उठ कर खा लें, इससे खून की कमी दूर हो जायेगी। वजन बढ़ाने में भी मुनक्का मददगार होता है। इसमें फ्रुक्टोज और ग्लूकोज पाया जाता है, जिससे एनर्जी मिलती है। 10-12 मुनक्का और 4-5 छुहारे को दूध में उबाल कर पीने से वजन बढ़ने में मदद मिलती है। मुनक्का में विटामिन-A और बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो आंखों को फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। इससे आंखें स्वस्थ रहती हैं। मुनक्का में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत रहती हैं। रोजाना मुनक्का का सेवन करने से हार्ट अटैक की समस्या भी नहीं होती। सुबह एक गिलास दूध में 6-7 मुनक्का डाल कर उबाल कर पीने से हार्टअटैक का खतरा कम होता होता है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates