– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Health tips : हड्डियों को लोहे जैसे मजबूत करेगा कच्चा प्याज, शुगर में भी है बेहद फायदेमंद!

IMG 20240404 WA0008

Share this:

Raw onion will strengthen bones like iron, it is also very beneficial in reducing sugar, health care, daily life, healh news, healthy life news, health alert, home remedy : प्याज खाने का स्वाद बढ़ाता है, यह तो हम सभी जानते हैं। लेकिन, क्या आप इसकी अन्य खूबियां भी जानते हैं? दरअसल, कच्चे प्याज को स्वास्थ्य के लिए अत्यन्त लाभकारी माना जाता है। कच्चा प्याज खाने से हड्डियां मजबूत हो सकती हैं और इससे डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। प्याज खाने के शौकीन लोगों के लिए यह भी जानना जरूरी है कि इसे खाने से उन्हें कौन से लाभ मिल सकते हैं। आपको जान कर हैरानी होगी कि प्याज आपकी सेहत को चकाचक बना सकती है। प्याज किचन में पायी जानेवाली एक महत्त्वपूर्ण सब्जी है। घर में जितनी भी सब्जियां या लजीज व्यंजन बनते हैं, लगभग उन सबमें प्याज का उपयोग किया जाता है। यह खाने के जायके को बढ़ाता है। प्याज का सेवन सलाद के रूप में भी किया जाता है। किसी भी सब्जी में प्याज डालने से उसका स्वाद बढ़ जाता है। यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें कई पोषक तत्त्व पाये जाते हैं। इसमें विटामिन सी, विटामिन बी और पोटैशियम जैसे पौष्टिक पदार्थ मौजूद होते हैं, जो कई तरह की बीमारियों में लाभदायक हैं।

भारतीय रसोई में प्याज का बड़ा ही महत्त्व है। बिना प्याज के हमारे यहां रसोई को अधूरा माना जाता है। ऐसी कम ही डिशेज होंगी, जो प्याज के बिना बनती हैं। प्याज खाने में स्वाद तो बढ़ाता है ही, वही हमारे स्वास्थ्य के लिए भी एक वरदान है। प्याज एक अत्यन्त गुणकारी पौधा है, जिसमें औषधीय गुण भी पाये जाते हैं। लाल प्याज में ढेर सारे पोषक तत्त्व होते हैं, जो बड़ी से बड़ी बीमारियों को खत्म करने की शक्ति रखते हैं। इसके अलावा इसमें ग्लूकोस भी प्रचुर मात्रा में पायी जाती है। हरा प्याज चेहरे की झुर्रियों को दूर करता है। इसे खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसके इलावा मसूड़ो में सूजन और दांत में दर्द होने पर प्याज के रस और नमक का मिश्रण लगाने से दर्द में राहत मिलती है। आइए, आज हम आपको प्याज के फायदे बताते हैं…

सर्दी-जुखाम

इसमें एंटी-फंगल और एंटीऑक्सीाडेंट गुण पाये जाते हैं। इसे नियमित रूप से खाने से सर्दी-जुखाम और बुखार से राहत मिलेगी। प्याज के रस में मिश्री मिला कर चाटने से कफ की समस्या से जल्द ही निजात मिलती है।

ब्लड प्रेशर और दिल के लिए

लाल प्याज शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉल को निकाल कर हृदय को रोगों से बचाता है। इसे नियमित खाने से हाई ब्लड प्रेशर मेंटेन रहता है।

कैंसर का इलाज

प्याज कैंसर सेल को बढ़ने से रोकता है। यह प्रोस्टेलट और पेट के कैंसर होने के खतरे को भी कम करता है। खाली पेट रोज सुबह प्याज खाने से पाचन से जुड़ीं समस्याएं नहीं होती हैं।

गठिया का दर्द और सूजन में आराम

प्याज कई बीमारियों की वजह से होनेवाले शारीरिक दर्द और सूजन से भी यह राहत दिलाता है। यदि आपको अस्थमा, एलर्जी या गठिया रोग है, तो अभी से ही लाल रंग की प्याज खाना शुरू कर दें। गठिया में सरसों का तेल व प्याज का रस मिला कर मालिश करें।

एंटी फंगल

प्याज में एंटी फंगल गुण पाये जाते हैं। यदि प्याज के बीजों को सिरका में पीसा कर दाद-खाज और खुजली में लगायें, तो जल्द ही आराम मिलता है।

बालों के लिए फायदेमंद

बालों में प्याज का रस लगाने से बाल झड़ना बंद हो जाते हैं और साथ ही बाल की चमक भी बढ़ती है। यदि रूसी की समस्या है, तो आप इसके रस को भी सिर पर लगा सकते हैं।

यूरिन प्रॉब्लम्स

यदि किसी को यूरिन प्रॉब्लम हो और रुक-रुक कर पेशाब आता है, तो पेट पर प्याज के रस की हल्की मालिश करनी चाहिए। इसके इलावा दो चम्मच प्याज का रस और गेहूं का आटा लेकर हलुवा बना लीजिए। इसको गर्म करके पेट पर इसका लेप लगाने से पेशाब आना शुरू हो जाता है। पानी में उबाल कर पीने से भी पेशाब सम्बन्धित समस्या खत्म हो जाती है।

पथरी की समस्या में लाभ

यदि आपको पथरी की शिकायत है, तो प्याज आपके लिए बहुत उपयोगी है। प्याज के रस को चीनी में मिला कर शरबत बना कर पीने से पथरी की समस्या से निजात मिलती है। प्याज का रस सुबह खाली पेट पीने से पथरी अपने-आप कट कर बाहर निकल जाती है।

इम्यूनिटी पावर बढ़ाये

यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को इतना अधिक बढ़ा देता है कि बीमारियां जल्द होतीं ही नहीं। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम बनाये रखता है। हरे प्याज में क्रोमियम होता है। इसीलिए यह डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। यह ब्लडप्रेशर पर नियंत्रण करता है।

लम्बी उम्र के लिए

प्याज खाने से कई शारीरिक बीमारियां नहीं होती हैं। इसके आलावा प्याज कई बीमारियों को दूर भगाता है। इसलिए यह कहा जाता है कि प्याज खाने से उम्र बढ़ती है, क्योंकि इसके सेवन से कोई बीमारी नहीं होती और शरीर स्वस्थ्य रहता है।

पाचन को मजबूत करे

प्याज पाचनतंत्र को मजबूत करता है। कच्चा प्याज पाचन के लिए बेहद फायदेमंद है। इसे सलाद के रूप में खाने से डाइजेशन सही रहता है।

हाई ब्लड शुगर में फायदेमंद

कच्चे प्याज का सेवन ब्लड शुगर के लिए बहुत लाभकारी है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है। शुगर के मरीजों को नियमित कच्चे प्याज का सेवन करना चाहिए।

हार्ट रखे हेल्दी

कच्चे प्याज के सेवन से हार्ट हेल्दी रहता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। हार्ट के मरीजों को रोजाना प्याज का सेवन करना चाहिए। इससे दिल की सेहत मजबूत होती है।

हड्डियां मजबूत करे

हड्डियों की सेहत के लिए प्याज बेहद लाभकारी है। इसके नियमित सेवन से हड्डियों को बहुत मजबूती मिलती है। हड्डियों की मजबूती के लिए लोगों को रोजाना के डाइट में प्याज की सलाद को शामिल करना चाहिए।

 सूजन करे कम

शरीर में होनेवाली सूजन को कम करने में प्याज फायदेमंद है। प्याज में कई एंटी ऑक्सीडेंट पाये जाते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates