– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Home Remedy: घरेलू नुस्खे अपनाएं दांतों के दर्द से निजात पाएं, इन 4 घरेलू उपायों से मिलेगी राहत 

IMG 20240424 WA0002

Share this:

Adopt home remedies to get relief from toothache, these 4 home remedies will provide relief, health care, daily life, healh news, healthy life news, health alert, home remedy : आजकल दांत के दर्द को लेकर होने वाली  परेशान आम है। इस तकलीफ के इलाज कराना महंगा हो सकता है। जिससे लोग डॉक्टर के पास जाने से बचते हैं। दांत दर्द की परेशानी की वजह है कैवटी, कैलशियम की कमी, दांत ठीक से साफ न होना व अन्य। 

दांत दर्द की असहनीय पीड़ा की स्थिति में लोग खुद से ही दर्द निवारक दवाइयां लेना शुरू कर देते है। इससे आराम तो मिल जाता है पर इसके साइड इफेक्ट भी हो सकता है। इन दवाईयों से किडनी पर भी असर पड़ता है। इसलिए आइये आज जानते है कुछ घरेलू नुस्खे। जिसे अपनाकर दांत की दर्द से निजात पाया जा  सकता है। 

ये हैं दांतों के दर्द का घरेलू नुस्खा 

1. प्याज

दांतों के दर्द में प्याज का उपयोग काफी सुलभ घरेलू नुस्खा हैं। इसके  इस्तेमाल से  दांतों के दर्द से  राहत पा सकते है। इसमें  प्याज के गोल स्लाइस को काटकर दर्द वाले हिस्से पर रख के धीरे धीरे चबाएं । इससे आपको काफी आराम मिलेगा। इसके अलावा प्याज का रस भी दांत दर्द वाले हिस्से में लगाया जाता है। इससे भी काफी फायदा मिलता है।

2. सेंधा नमक 

आमतौर पर सेंधा नमक कई तरह के दर्द के लिए अचूक दवाई मानी जाती है। पर दांत दर्द के इलाज में यह रामबाण का काम करता है। दांत दर्द के इलाज के लिये  एक गिलास गर्म पानी में सेंधा नमक मिलाकर उससे कुल्ला करे। ऐसा दिनभर में कम से कम दो से तीन बार करना होगा। इससे दांत दर्द में  काफी राहत मिलेगी।

3. हींग 

हींग भी दांत के दर्द में काफी अच्छा नुस्खा माना जाता है।  इसके लिए सबसे पहले दो से तीन चुटकी हींग ले, इसमें दो-चार बूंद नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाए। उसके बाद  उस पेस्ट से दांतों में मसाज करें। इससे आपको थोड़ी ही देर में  राहत मिलेगी।

4. लौंग

लौंग में काफी औषधीय गुण पाया जाता है। यह दांत के दर्द में काफी लाभकारी होता है। सदियों से दांत दर्द में इसका उपयोग होता रहा है। इससे हमेशा दर्द निवारक दवाई के साथ टूथपेस्ट भी बनाया जाता है। घरेलू उपचार के रूप दांत दर्द होने पर दो से तीन लौंग ले। उस लौंग को टुकड़ा करे , फिर उसे दांत के नीचे रख लें। इससे आपको काफी राहत मिलेगी। 

Share this:




Related Updates


Latest Updates