– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे हेमन्त सोरेन

cf209dc5 a65a 4eff 975b 2fe85ab99bea

Share this:

Hemant Soren will join Rahul Gandhi’s Nyaya Yatra, Jharkhand news, Ranchi news, Jharkhand top news, Ranchi top news, Jharkhand update, Ranchi update  : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 14 जनवरी को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू हो रही है। कई प्रदेशों से होते हुए यह यात्रा फरवरी के पहले सप्ताह में झारखंड में प्रवेश करेगी। लिहाजा, झारखंड कांग्रेस अभी से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को झारखंड में ऐतिहासिक बनाने में जुट गयी है।

इस सम्बन्ध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को भी राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने की सहमति भी दे दी है। सम्भव है कि संथाल के किसी जिले में न्याय यात्रा के सहभागी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी बनेंगे।

राज्य के 13 जिलों से गुजरेगी न्याय यात्रा

राकेश सिन्हा ने कहा कि राज्य के 13 जिलों से उनके नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा होगी। यह यात्रा किस-किस जिले से होकर गुजरेगी, इसका रूट चार्ट अभी दिल्ली से नहीं आया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूट चार्ट मिलने के बाद राजद, जदयू, आप, लेफ्ट एवं अन्य सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बैठक की जायेगी। राकेश सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल होंगे, क्योंकि न्याय यात्रा का मुद्दा महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, संविधान पर हमला है। ऐसे में राज्य में आम जनता भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे और राज्य में एक ऐतिहासिक यात्रा होगी।

Share this:




Related Updates


Latest Updates