– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

गृह मंत्री अमित शाह ने उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर की पूजा- अर्चना , मांगा…

IMG 20231030 WA0005

Share this:

अमित शाह अपने तीन दिन के मध्य प्रदेश प्रवास पर सभी 10 संभागों की बैठक कर सभी विधानसभा सीटों के कार्यकर्ताओं से संवाद किया और दिया जीत का मंत्र।

National news, Madhya Pradesh news: पार्टी को जीत दिलाने का माद्दा रखने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 28 से 30 अक्तूबर को मध्य प्रदेश के तीन दिन के दौरे पर थे। इस धुआंधार यात्रा के दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ मैराथन बैठकें कीं। उन्होंने 3 दिन में मध्य प्रदेश के 10 संभागों का दौरा कर सभी 230 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से संवाद किया। यात्रा के पहले दिन श्री शाह ने जबलपुर में महाराजा शंकर शाह जी व राजकुमार रघुनाथ शाह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उसके बाद उन्होंने छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र में चुनाव जनसभा को संबोधित किया। बाद में वे जबलपुर में एक बैठक में शामिल हुए और भोपाल और नर्मदापुरम क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। यात्रा के दूसरे दिन शाह ने भोपाल में राजा भोज को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने सागर, रीवा और शहडोल में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बाद में उन्होंने उज्जैन में महाकाल मंदिर में दर्शन किया।

ग्वालियर में पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

यात्रा के अंतिम दिन यानी 30 अक्टूबर को श्री शाह ने ग्वालियर में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जीत का मंत्र दिया। छिंदवाड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, “मध्य-प्रदेश में गांधी परिवार, कमलनाथ परिवार और दिग्विजय बंटाधार परिवार का बोलबाला है – ये तीन परिवार काँग्रेस पार्टी चलाते है और जहां तीन-तिगाड़ा होता है वहां काम बिगड़ जाता है। गांधी परिवार आदेश देती है, कमलनाथ निर्देश देते हैं लेकिन जब गलती होती है तो चांटा बेचारे दिग्विजय के गाल पर थोप देते हैं।”

कांग्रेस ने बर्बाद करने के अलावा कोई काम नहीं किया

उन्होंने आगे कहा कि, “परिवारवाद थोपने वाली पार्टी कभी देश का भला नहीं कर सकती। पहले सिर्फ दिग्विजय सिंह की सरकार लूट मचाती थी, लेकिन कमलनाथ सरकार में कमलनाथ जी और दिग्विजय सिंह दोनों ने मिलकर लूट मचाई और ढेर सारे भ्रष्टाचार किए। ये तीन परिवार गांधी परिवार, कमल नाथ-नकुल नाथ परिवार और दिग्विजय सिंह और उनके बेटे का परिवार ने मध्यप्रदेश को बर्बाद करने के अलावा कोई काम नहीं किया है।भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बीमारू राज्य मध्य प्रदेश को विकसित राज्य बनाने का काम किया है। श्री शाह ने कहा कि, “मोदी जी पूरी दुनिया में भारत का परचम लहरा रहें हैं, मगर कांग्रेस को कुछ नहीं दिखता।“ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि, “जिनके जड़ें भारत से जुड़ी हों, वही देश के विकास को समझ सकते हैं।”

घोटालों को लेकर घेरा

कांग्रेस नेता कमल नाथ को आड़े हाथों लेते हुए अमित शाह ने कहा कि,” ₹350 करोड़ का मोजेरबेयर घोटाला, ₹2400 करोड़ का ऑगस्टा वैस्ट्लैन्ड घोटाला, ₹600 करोड़- इपको फर्टिलाइज़ेर घोटला, ₹25 हजार करोड़ – किसान कर्ज माफी का घोटाला, ₹1178 करोड़ – गेहूं बोनस का घोटाला ये सारे घोटाले कमलनाथ से जुड़े हुए हैं, अब वो फिर से मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं।”मोदी सरकार में आदिवासी समाज कल्याण के लिए कांग्रेस द्वारा आवंटित ₹29,000 करोड़ की राशि को बढ़ा कर ₹1 लाख 38 हजार करोड़ कर दिया गया है। मध्य प्रदेश को लगभग ₹ 7.5 लाख करोड़ सिर्फ डेवलूशन ग्रांट में और ₹ 12 लाख करोड़ के विभिन्न प्रोजेक्ट दिए गए हैं। आदिवासी कल्याण के लिए पहले जल, जंगल और जमीन की बात होती थी, लेकिन मोदी सरकार में इसके साथ-साथ उनकी सुरक्षा, उनके सम्मान और समावेशी विकास हो रहा है।

राहुल बाबा ने कहा था ‘मंदिर वहीं बनाएंगे पर तिथि नहीं बताएंगे,’ अब मंदिर भी बन गया और तिथि भी बता दी

उज्जैन में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने राम मंदिर निर्माण मुद्दे पर कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब से देश आजाद हुआ है तब से कांग्रेस पार्टी राम मंदिर के मुद्दे को लटका, भटका और अटका रही थी, लेकिन 2019 के आम चुनाव में मध्य प्रदेश की जनता ने ढेर सारी सीट जिताकर मोदी जी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया। अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने 2014 से 2019 पार्टी के अध्यक्ष रहकर हर चुनाव में कहते थे कि भाजपा वाले मंदिर वही बनाएंगे मगर तिथि नहीं बताएंगे, मगर अब राहुल गांधी जी को तिथि जान लेनी चाहिए, 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी प्राणप्रतिष्ठा में जाने वाले हैं और यह घोषणा करते हुए कहा कि उसी तारीख पर उसी अयोध्या में उसी जगह पर राम लल्ला विराट मंदिर के अंदर प्रस्थापित होंगे।

आप के सामने 2 ही विकल्प

श्री शाह ने कहा कि,  “आप के सामने 2 ही विकल्प है, एक कांग्रेस जिसने इस प्रदेश को बंटाधार और बीमारू राज्य बना कर छोड़ रखा था। और दूसरी ओर है मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा जिसने, 18 साल में मध्य प्रदेश के कोने-कोने में विकास कर, दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की दी। उन्होंने आगे कहा कहा कि भाजपा शासन में महाकाल लोक बना, दुनिया भर से जीतने लोगों ने महाकाल लोक का दर्शन किया सब ही ने इसकी भरपूर प्रशंसा करी है, केवल कमालनाथ के अलावा। कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए श्री शाह ने कहा कि, “भाजपा कि सरकारें कितना भी विकास करे लेकिन कांग्रेस को विरोध करने की आदत पड़ चुकी है, ट्रिपल तलाक हटाने पर भी कांग्रेस ने कहा था मत हटाओ, हम धारा 370 हटाते हैं वो कहते हैं मत हटाइए, हम सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान को सीधा करने का काम करते हैं, उसमें भी उनको आपत्ति रही। “

भारत का भविष्य तय करने वाला है यह चुनाव 

श्री शाह ने कहा है कि वैसे तो हर साल एक दिवाली होती है, लेकिन इस बार मध्य प्रदेश के लोगों को तीन दिवाली मनानी है, एक तो दीपावली के दिन, दूसरी उस दिन, जब मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकारी बनेगी, और तीसरी तब, जब आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला की स्थापना करेंगे। भाजपा के लिए वोट की अपील करते हुए शाह ने कहा कि, आप किसी को विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री बनने के लिए वोट मत दीजिए, आप लोगों का वोट आने वाले मध्य प्रदेश और भारत का भविष्य तय करने वाला है। उन्होंने अपने अपील में यह भी कहा कि देश को सुरक्षित, समृद्ध और विश्व में नंबर वन बनाने में मोदी जी का साथ देने वाली सरकार बनाइये।

Share this:




Related Updates


Latest Updates