– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

ICC WOMEN WORLD CUP CRICKET 2022 : दक्षिण अफ्रीका से हारने के साथ ही विश्व कप में भारतीय महिलाओं का सफर समाप्त

IMG 20220327 WA0020

Share this:

आईसीसी महिला विश्व कप क्रिकेट में रविवार को दक्षिण अफ्रीका से पराजित होने के साथ ही भारतीय महिलाओं का सफर थम गया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए लीग के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम को आखिरी गेंद पर हार झेलनी पड़ी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारतीय बल्लेबाज खास तौर कप्तान मिताली राज संघर्ष करती नजर आईं। कुछ नए चेहरों ने जरूर छाप छोड़ी लेकिन अनुभवी प्लेयरों ने निराश किया। भारत ने लीग मुकाबलों में सात मुकाबले खेले जिनमें से चार में उन्हें हार झेलनी पड़ी। भारत ने पहले खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ स्मृति मंधाना के 71 रनों की बदौलत 274 रन बनाए थे। इसमें शेफाली वर्मा 53, मिताली राज 68 तो हरमनप्रीत ने 48 रनों का योगदान दिया। जवाब में खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने लॉरा के 80, लारा गुडऑल के 49 और मिग्रोन प्रीज के 52 रनों की बदौलत आखिरी ओवर में जीत हासिल की और भारत को सेमीफाइनल की रेस से बाहर कर दिया।

जाने कैसा रहा भारतीय महिलाओं का सफर

  1. पाकिस्तान को 107 रनों से हराया

भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए पूजा वस्त्रकार के 59 गेंदों में 67 रनों की बदौलत 7 विकेट खोकर 244 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 137 रन पर ऑल आऊट हो गई। पाकिस्तान की अमीन ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। जबकि भारतीय गेंदबाज राजेश्वरी गायकवाड़ ने 31 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।

  1. न्यूजीलैंड के हाथों 62 रन से हार

न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए नौ विकेट खोकर 260 रन बनाए। एमी सैदरवेट ने 84 गेंदों में 75 रन बनाए। भारत की ओर से पूजा वस्त्रकार 34 रन पर चार विकेट लेने में सफल रहीं। जवाब में भारतीय टीम 198 रन पर आऊट हो गई। अकेले हरनमप्रीत ने 63 गेंदों में 71 रन बनाए लेकिन यह टीम के काम नहीं आए।

  1. वेस्टइंडीज विंडीज को 155 रनों से हराया

भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 317 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 119 गेंदों में 123 और हरमनप्रीत ने 109 रन का योगदान दिया। जवाब में विंडीज टीम डिएड्रा डॉटिन के 46 गेंदों में 62 रनों के बावजूद 162 रनों पर सिमट गई। भारत की स्नेह राणा ने 22 रन देकर तीन विकेट लिए।

  1. इंगलैंड के हाथों चार विकेट से पराजित

भारतीय टीम पहले खेलते हुए महज 134 रन पर सिमट गई। स्मृति मंधाना ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। इंगलैंड की चार्ली डीन ने 23 रन पर चार विकेट लिए। वहीं, इंगलैंड ने 31 ओवरों में 136 रन बनाकर मैच जीता। हीदर नाइट ने 72 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाए थे। भारत की मेघना सिंह ने 26 रन देकर तीन विकेट लिए लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाई।

  1. ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट से भारत को हराया

भारत ने पहले खेलते हुए मिताली राज के 96 गेंदों पर 68 रनों की बदौलत 277 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने इसे मेग लनिंग के 97 रनों की बदौलत आखिरी ओवर में हासिल कर लिया। लेनिंग के अलावा ऑस्ट्रेलिया की ओर से एलिसा हेली ने 72 तो रेचल हेंस ने 43 रनों का योगदान दिया।

  1. बांग्लादेश को भारत ने 110 रनों से हराया

भारत ने पहले खेलते हुए यास्तिका भाटिया के 80 गेंदों में 50 रन की बदौलत 229 रन बनाए थे। बांगलादेश की रितु मोनी ने 37 रन पर तीन विकेट लिए। जवाब में बांगलादेश की टीम 119 रन पर ढेर हो गई। सलमा खातुन ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। जबकि भारतीय गेंदबाज स्नेह राणा ने 30 रन देकर चार विकेट लिए।

हार-जीत खेल का अभिन्न हिस्सा : मिताली राज

विश्व कप से बाहर होने के बाद कप्तान मिताली राज ने हार के कारणों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि यह एक महत्वपूर्ण खेल था। लेकिन इसने हमारे अभियान को समाप्त कर दिया। मुझे लड़कियों पर गर्व है। हार-जीत खेल का अभिन्न हिस्सा है। हमारे पास जितने गेंदबाज थे, मुझे लगा कि 275 का स्कोर अच्छा होगा। हमने पहले भी इसी तरह के टोटल का बचाव किया था। आज हमारे साथ झूलन नहीं थी। नई लड़कियों के लिए यह जोखिम भा काम था। अब भावनाओं को निपटाने में समय लगेगा, लेकिन यह खेल है। हर भारतीय खेल प्रशंसकों का धन्यवाद। भविष्य में लड़कियों और भारतीय महिला टीम का समर्थन करते रहिए।

Share this:




Related Updates


Latest Updates