– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

हुनर हो तो दुनिया के किसी भी कोने में आपको पूजा जाएगा, भारतीय प्रतिभा का लोहा…

19529354 a8cc 4a92 9bc8 5bd07ab0eefb

Share this:

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : यदि कमाल का हुनर हो तो दुनिया के किसी भी कोने में आपको पूजा जाएगा। भारतीय प्रतिभा इस मायने में पूरी दुनिया में अव्वल स्थान रखती है। भारत से ताल्लकु रखने वाले कई दिग्गज लोग दुनिया भर में अपना नाम कमा रहे है। इसमें बड़ा नाम है गूगल के सीईओ सुंदर पिचई का। ऐसे ही कई और नाम भी है, जो विदेश में जाकर शानदार पद हासिल किए है।

सीईओ होने के लिए भारतीय मूल का होना जरूरी 

गौरतलब है कि सिर्फ गूगल ही नहीं बल्कि यूट्यूब, माइक्रोसॉफ्ट, स्टारबक्स, नोवार्टिस, आईबीएम, एडोब जैसी कई कंपनियों के सीईओ भारतीय मूल के ही है। यही वजह है कि अमेरिकी में जोक भी प्रचलित है कि अमेरिका में किसी कंपनी का सीईओ होने के लिए भारतीय मूल का होना आवश्यक है। इस बात का खुलासा खुद अमेरिकी राजदूत एरिक गैर्सेटी ने किया है। उनके मुताबिक पहले अमेरिका में माना जाता था कि भारतीय मूल के व्यक्ति को सीईओ का पद नहीं मिल सकता है,मगर अब मामला बिलकुल उलटा हो चुका है।

अमेरिका के विकास में शानदार योगदान दे रहे भारतीय 

एरिक गैर्सेटी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि अमेरिका में रहने वाले भारतीय लोग अमेरिका के विकास में शानदार योगदान दे रहे है। भारतीयों ने अमेरिका में बड़ा बदलाव भी किया है। अमेरिका में पढ़ाई करने वाले हर दस में से एक व्यक्ति भारतीय मूल का है। वहीं अमेरिका की दिग्गज कंपनियों की बात की जाए तो गूगल से लेकर माइक्रोसॉफ्ट की कमान भारतीयों के पास ही है।

बड़े पद पर काबिज भारतीय 

हम जानते हैं कि आज के समय में गूगल की कमान सुंदर पिचाई के पास है, जबकि माइक्रोसॉफ्ट की कमान सत्या नडेला के पास है। भारतीय मूल के शांतनु नारायण एडोबी के सीईओ बने हुए है। भारतीय मूल के नील मोहन यूट्यूब की कमान संभाल रहे हैं। आईबीएम के सीईओ भी अरविंद कृष्णा है जो भारत से ताल्लुक रखते है। भारतीय मूल के वसंत नरसिम्हन दिग्गज अमेरिकी फार्मा कंपनी नोर्वाटिस के सीईओ है। फेमस कॉफी चेन स्टारबक्स के सीईओ लक्ष्‍मण नरसिम्हन हैं। अमेरिकी कंपनी माइक्रॉन टेक्नोलॉजी के सीईओ संजय मेहरोत्रा हैं, जिनके नेतृत्व में कंपनी गुजरात में सेमीकंडक्टर का प्लांट लगा रही है। भारतीय मूल के जॉर्ज कुरियन अमेरिकी कंपनी नेटऐप और भारतीय मूल के विमल कपूर हनीवेल के सीईओ हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates