– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

एडवेंचर टूरिज्म का लुत्फ लेना है, तो झारखण्ड आयें

IMG 20231125 WA0008

Share this:

झारखण्ड टूरिज्म स्टाॅल पर लोगों ने ली “सिटी ऑफ़ फॉल्स” की जानकारी, झारखंड पवेलियन में बने बाबा वैद्यनाथ धाम का प्रारूप लोगों को कर रहा है आकर्षित

If you want to enjoy adventure tourism, then come to Jharkhand. Tourism in Jharkhand, Jharkhand news, Ranchi news, Jharkhand latest Hindi news : प्रकृति के गर्भ में बसे प्रदेश झारखण्ड में अनेक प्राकृतिक स्थल हैं। झारखंड को प्रकृति ने प्रचुर जैव-विविधता, सुखद जलवायु, समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत, धार्मिक स्थलों और सदियों पुरानी आदिवासी कलाओं से नवाजा है, जो राज्य को पर्यटकों के लिए गंतव्य बनाता है। झारखण्ड के आकर्षणों की बात करें, तो डिमना झील, टाटा स्टील जूलॉग सेंटर, हुडको झील, शानदार जंगल, विविध वन्य जीवन, आकर्षक झरने, उत्तम हस्तशिल्प, साहसिक खेल, शानदार झील, करामाती शास्त्रीय संगीत, लोक नृत्य और सबसे बढ़ कर मेहमान नवाजी और शांतिप्रिय लोगों के साथ एक मनोरम गंतव्य है। दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे व्यापार मेले में इन्हीं सब की विस्तृत जानकारी देने के लिए झारखण्ड पर्यटन ने झारखण्ड पवेलियन में स्टाॅल लगाया है, जिस पर लोगों की खासी भीड़ देखने को मिल रही है। पर्यटन के स्टॉल पर झारखंड के पर्यटन स्थलों का वर्चुअल टूर और बनाये गये बाबा वैद्यनाथ धाम का प्रारूप लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

रांची को “सिटी ऑफ़ फॉल्स” भी कहा जाता है

झारखण्ड टूरिज्म डेवलपमेंट काॅरपोरेशन की मैनेजर ने झारखण्ड में टूरिज्म पर जानकारी देते हुए बताया कि झारखण्ड की राजधानी रांची को “सिटी ऑफ़ फॉल्स” के नाम से भी जाना जाता है, जहां पर 04 बड़े और 05 छोटे आकार के जल प्रपात हैं। इसमें हुंडरू जल प्रपात की अधिकतम ऊंचाई 98 मीटर तक और दशम जलप्रपात में 10 अलग-अलग धाराएं मिल कर उसे और भी ज्यादा खूबसूरत बनाती हैं। झारखण्ड प्रदेश अपने धार्मिक स्थलों ; जैसे पार्श्वनाथ मंदिर, मां भद्रकाली मंदिर, मलूटी मंदिर, पारसनाथ मंदिर, रजरप्पा मंदिर और देवघर के लिए पसंद किया जाता है। पर्यटक यहां नेतरहाट में मनमोहक सूर्योदय और सूर्यास्त देखने के लिए आते हैं। वहीं, बेतला नेशनल पार्क में हाथियों को देखा जा सकता है। बेतला नेशनल पार्क अब टाइगर रिजर्व पार्क के लिए मशहूर हो रहा है। झारखण्ड पर्यटन ने रांची के पास स्थित पतरातू में एडवेंचर पार्क का निर्माण कराया है। इसमें बच्चों के साथ बड़े भी एडवेंचर का मजा ले सकते हैं।

IMG 20231125 WA0009

नये पसंदीदा स्थान के रूप में तेजी से उभर रहा झारखंड

नये पसंदीदा स्थान के रूप में तेजी से उभर रहा झारखंड अब साहसिक खेलों के लिए एक लोकप्रिय केन्द्र है। जमशेदपुर और गिरिडीह के हरे-भरे जंगल इसे जंगल सफारी, ट्रेकिंग, पैडल बोटिंग और पर्वतारोहण के लिए आदर्श बनाते हैं। प्राकृतिक दृश्यों के साथ रॉक क्लाइम्बिंग के लिए चाईबासा और नेतरहाट, रामगढ़ में सिकिदिरी और दसम प्रमुख हैं। पानी के रोमांचक खेलों का आनन्द लेने के लिए, कैनोइंग, कयाकिंग और वाटर स्कीइंग के लिए कांके बांध, रुक्का बांध, पतरातू बांध और डिमना झील की यात्रा की जा सकती है । हॉट एयर बैलून की रोमांचक सवारी के लिए मोरहाबादी, रांची, जमशेदपुर, देवघर और गिरिडीह जैसी जगहें पर्यटकों को बेहतरीन अनुभव प्रदान कराती हैं। उन्होंने बताया कि झारखण्ड पर्यटन अपने डैम और जल प्रपातों के आस पास वहीं के लोगों को पर्यटकों के सत्कार का कार्यभार देते हैं, जिनसे उनके लिए अच्छे रोजगार का सृजन होता है।

झारखण्ड पवेलियन में आज झारखंड भवन के मुख्य स्थानिक आयुक्त मस्त राम मीना ने पवेलियन का अवलोकन किया और उद्योग विभाग द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की।

Share this:




Related Updates


Latest Updates