– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

IFER : हम हैं मजबूत इकोनामी, और बढ़ गया भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, जश्न…

IMG 20230417 WA0008

Share this:

National News Update, New Delhi,Latest figures of India’s foreign exchange reserves : हम हैं मजबूत इकोनामी। मोदी जी के नेतृत्व में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार उछल रहा है। 2 हफ्ते की गिरावट के बाद हमारा विदेशी मुद्रा भंडार फिर से बढ़ा है। विदेशी मुद्रा भंडार में 6.306 अरब डॉलर ( 50,000 करोड़ रुपये) की बढ़त दर्ज हुई है। इस बढ़त के साथ यह 584.755 अरब डॉलर हो गया है। इस बात की जानकारी RBI ने दी है।

सेहतमंद आर्थिक स्थिति का संकेत

जिस देश के पास जितना ज्यादा विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं।

बढ़कर 514.431 अरब डॉलर 

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, 7 अप्रैल 2023 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.74 अरब डॉलर बढ़कर 514.431 अरब डॉलर हो गईं है। डॉलर में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसे गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates