– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Inauguration : झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया  उद्घाटन, रिमोट का बटन दबाकर…

IMG 20230524 WA0005

Share this:

Jharkhand Update News,Ranchi, High Court New Building Inaugurated By President Draupadi Murmu : बुधवार को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रिमोट का बटन दबाकर रांची में झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन का उद्घाटन कर दिया। इस अवसर पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़, सुप्रीम कोर्ट के जज अनिरुद्ध बोस औऱ झारखंड हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र उपस्थित थे। इसके पहले दोपहर 12 बजे राष्ट्रपति देवघर से एयर फोर्स के स्पेशल एरोप्लेन से रांची एयरपोर्ट पहुंचीं। उसके भगवान बिरसा मुंडा और अमर शहीद अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्र का संबोधन

नए भवन के उद्घाटन के मौके झारखंड झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि आज झारखंड के लिए बहुत गर्व का विषय है कि झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन का उद्धघाटन हो रहा है। कम समय में इस कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बहुत बहुत धन्यवाद। झारखंड हाईकोर्ट के उद्घाटन के मौके पर राष्ट्रपति का आना एक गर्व की बात है। मातृशक्ति की पराकाष्ठा हैं हमारी राष्ट्रपति। मुख्य न्यायाधीश ने कार्यक्रम में उपस्थित राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल समेत अन्य अथितियों का स्वागत किया।

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का संबोधन

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि जब संविधान निर्माताओं ने संविधान बनाया था और राष्ट्र को संविधान सौंपा था उस समय बाबा साहेब ने बहुत शानदार भाषण दिया था। कहा था कि हम सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय की स्थापना करने जा रहे हैं। आजादी के 75 साल पूरे हुए। अब विश्लेषण करने का समय है कि हम उस अवधारणा पर खरे उतरे या नहीं। उन्होंने कहा कि 2047 में जब आजादी का शताब्दी वर्ष मनाएंगे तब एक विकसित भारत को देखेंगे। इस वर्ष के बजट में ऐसी व्यवस्था की गई है कि जो गरीब  कैदी हैं। जुर्माना नहीं भर सकते हैं उनके लिए राशि की व्यवस्था की जाएगी‌। स्थानीय भाषा का उपयोग न्यायिक व्यवस्था में करना है। 

इनका रहा प्रजेंस

नए भवन को जनता को समर्पित करने के बाद हाईकोर्ट के नए भवन का वर्चुअल टूर हुआ। कार्यक्रम में त्रिपुरा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह, झारखंड हाइकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस वीरेंद्र सिंह, दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस डीएन पटेल, झारखंड हाईकोर्ट के सभी जज, सेवानिवृत्त जज, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो और अन्य लोग मौजूद थे।

Share this:




Related Updates


Latest Updates