– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

President Visit : एयर फोर्स के विशेष विमान से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं रांची, सीएम हेमंत सोरेन ने…

IMG 20230524 WA0004 1

Share this:

Jharkhand Update News, Ranchi, President Draupadi Murmu 3 Days Visit  : तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को एयर फोर्स के स्पेशल एरोप्लेन से देवघर से रांची पहुंचीं। दोपहर 12 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया। मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, सीएम की प्रधान सचिव वंदना डाडेल, डीजीपी अजय कुमार सिंह, सांसद संजय सेठ समेत कई नेता और अधिकारी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। इससे पहले राष्ट्रपति सुबह दिल्ली से देवघर पहुंचीं, जहां राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, झारखंड के मंत्री बादल पत्रलेख, सांसद निशिकांत दुबे समेत कई कई अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पहुंचकर षोड्शोपचार विधि से पूजा अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। 

भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर राष्ट्रपति ने किया माल्यार्पण

 राष्ट्रपति मुर्मू रांची एयरपोर्ट से निकलकर बिरसा चौक पहुंचीं। वहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने अलबर्ट एक्का चौक पहुंचकर शहीद अलबर्ट एक्का की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। इसके बाद राजभवन पहुंचीं।

राष्ट्रपति के पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा

24 मई को शाम 5 बजे झारखंड हाईकोर्ट के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगी।  25 मई को वे सुबह 8.45 में राजभवन से रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी और वहां से हेलीकॉप्टर से खूंटी पहुंचेंगी। खूंटी में केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय की ओर से बिरसा कॉलेज कैंपस में महिलाओं के लिए आयोजित समारोह में शामिल होंगी। फिर दोपहर 3.30 में सड़क मार्ग से रांची के ट्रिपल आईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचेंगी। शाम में 5.20 में वापस राजभवन लौटेंगी। रात्रि विश्राम के बाद वे 26 मई को 10.45 में एयरपोर्ट पहुंचेंगी और 11.10 में दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

Share this:




Related Updates


Latest Updates