– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Indian Railway news : दिवाली और छठ में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे अलग-अलग रूटों पर दौड़ाएगा 82 स्पेशल ट्रेन, जानें इन ट्रेनों की समय- सारणी

IMG 20221011 142613

Share this:

Special Train for Mumbai Route: हिंदुओं के पावन पर्व दीवाली और छठ के मौके पर हर साल दूसरे शहरों से मुंबई आए लाखों लोग अपने घर जाते हैं। इस कारण ट्रेनों में बहुत ज्यादा भीड़ हो जाती है। कई लोगों को तो ऐसी स्थिति में टिकट भी नहीं मिल पाता है। मजबूरी में लोगों को ट्रेन में खड़े- खड़े या फर्श पर बैठकर ही यात्रा करनी पड़ती है। इन्हीं परेशानियों को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने दिवाली व छठ पर्व के मौके पर कुछ स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है, ताकि यात्रियों को परेशानी से रूबरू ना होना पड़े। मध्य रेलवे में इस वर्ष दिवाली और छठ पर्व को देखते हुए 82 विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें 20 अक्टूबर से चलाई जाएंगी।

एप या वेबसाइट से ट्रेनों की मिल जाएगी पूरी जानकारी

ट्रेन नंबर 01025, 01027, 01033/01034, 01031, 02105 और 01043 की बुकिंग विशेष शुल्क और सहूलियत के साथ 25 सितंबर 2022 से शुरू हो चुकी है। इन स्पेशल ट्रेनों से जुड़ी जानकारी और समय सारणी की पूछताछ के लिए रेलवे की वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर मिल जाएगी। इसके अतिरिक्त NTES एप से भी ट्रेनों की पूरी की पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इन ट्रेनों में यात्रा करने के लिए यात्रियों को सुरक्षा के लिए कोविड के नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है। 

इस रूट पर चलेंगी 16 स्पेशल ट्रेनें 

दादर – बलिया त्रिसाप्ताहिक विशेष (यह ट्रेन 36 फेरे लगाएगी)। ट्रेन नंबर 01025 स्पेशल दादर टर्मिनस से दिनांक 3.10.2022 से 31.10.2022 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार 14.15 बजे छूटेगी और बलिया तीसरे दिन 01.45 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 01026 स्पेशल दिनांक 5.10.2022 से 2.11.2022 तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार व रविवार 15.15 बजे बलिया से छूटेगी और दादर टर्मिनस में तीसरे दिन 03.35 बजे पहुंचेगी। 

इन स्टेशनों पर रुकेगी: कल्याण, नाशिक रोड, हरदा, इटारसी, राणी कमलापती स्टेशन, बिना, ललितपूर, टिकमगड, खरगापूर, महाराज छत्रसाल स्टेशन छतरपुर, खजुराहो, महोबा, बांदा, चित्रकुटधाम कारवी, माणिकपुर, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपूर, वाराणसी, औंड़िहार, मऊ आणि रसड़ा।

किस श्रेणी की कितनी बोगियां: एक द्वितीय वातानुकूलित, तीन तृतीय वातानुकूलित, आठ शयनयान, पांच सामान्य द्वितीय श्रेणी जिसमे दो गार्ड ब्रेक वैन।

दादर -गोरखपूर हफ्ते में 4 दिन विशेष (36 फेरे लगाएगी) 

ट्रेन नंबर 01027 विशेष दादर से दिनांक 1.10.2022 से 30.10.2022 तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, शनिवार व रविवार 14.15 बजे छूटेंगी और  गोरखपुर में तीसरे दिन 02.45 बजे पहुंंचेगी।

ट्रेन नंबर 01028 विशेष गोरखपूर से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार 3.10.2022  से 1.11.2022 तक 14.25 बजे छूटेगी और दादर में तीसरे दिन 03.35 बजे पहुंचेगी।

किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी : कल्याण, नाशिक रोड, भुसावल, हरदा, इटारसी, राणी कमलापती स्टेशन, बिना, ललितपूर, टिकमगड, खरगापुर, महाराज छत्रसाल स्टेशन छतरपुर, खजुराहो, महोबा, बांदा, चित्रकुटधाम कारवी, माणिकपूर, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, औंड़िहार, मऊ, भटनी, देवरिया सदर।

किस श्रेणी की कितनी बोगियां : एक द्वितीय वातानुकूलित, तीन तृतीय वातानुकूलित, आठ शयनयान, पांच सामान्य द्वितीय श्रेणी जिसमे दो गार्ड ब्रेक वैन।

मुंबई – नागपुर साप्ताहिक अतिगति विशेष (4 फेरे)

ट्रेन नंबर 01033 विशेष छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दिनांक 22.10.2022 और 29.10.2022 को 00.20 बजे छूटेगी और उसी दिन 15.32 बजे नागपूर पहुंचेगी. 

गाड़ी नंबर 01034 विशेष गाडी दिनांक 23.10.2022 और 30.10.2022 को नागपूर से 13.30 बजे छूटेगी और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस दूसरे दिन 04.10 बजे पहुंचेगी।

किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी : दादर, ठाणे, कल्याण, नाशिक रोड, मनमाड, भुसावल, मलकापुर, शेगाव, अकोला, मूर्तिजापूर, बडनेरा, धामणगाव और वर्धा।

किस श्रेणी की कितनी बोगी: दो द्वितीय वातानुकूलित, आठ तृतीय वातानुकूलित, चार शयनयान, पांच जनरल सेकंड क्लास। इसमू गार्ड ब्रेक वैन और एक जनरेटर वैन है।

मुंबई- मालदा टाऊन साप्ताहिक विशेष (4 फेरे)

ट्रेन नंबर 01031 तेज गति विशेष छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 17.10.2022 और 24.10.2022 को 11.05 बजे छूटेगी और मालदा टाउन में तीसरे दिन 00.45 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 01032 स्पेशल मालदा टाउन से 19.10.2022 और 26.10.2022 को 12.20 बजे छूटेगी और तीसरे दिन 03.50 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी।

किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी: दादर, कल्याण, नाशिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, माणिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, किउल, अभयपुर, जमालपुर, सुलतानगंज, भागलपूर, कहालगाव, साहिबगंज, बड़हरवा आणि न्यू फरक्का।

किस श्रेणी की कितनी बोगी: दो द्वितीय वातानुकूलित, आठ तृतीय वातानुकूलित, चार शयनयान, पांच सामान्य द्वितीय श्रेणी। इसमें एक गार्ड ब्रेक वैन और एक जनरेटर वैन है।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस – गोरखपुर सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष (4 फेरे)

ट्रेन नंबर 02105 विशेष लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 19.10.2022 और 26.10.2022 को 05.15 बजे छूटेगी और गोरखपूर में दूसरे दिन 17.15 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 02106 विशेष गोरखपूर से 21.10.2022 और 28.10.2022 को 03.00 बजे छूटेगी और दूसरे दिन 13कहां रुकेगी: कल्याण, नाशिक रोड, भुसावल, हरदा, इटारसी, राणी.15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी : कमलापती स्टेशन, बिना, वीरांगणा लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी, औंड़िहार, मऊ, बेलथारा रोड, देवरिया सदर।

किस श्रेणी की कितनी बोगी: एक प्रथम वातानुकूलित, एक द्वितीय वातानुकूलित, दो तृतीय वातानुकूलित, दस शयनयान, आठ सामान्य द्वितीय श्रेणी। इसमें दो गार्ड्स ब्रेक वैन होंगे।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस- समस्तीपूर द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल (8 फेरे)

ट्रेन नंबर 01043 विशेष 20.10.2022 से 30.10.2022 तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक रविवार और गुरुवार 12.15 बजे छूटेगी और दूसरे दिन 21.15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 01044 स्पेशल दिनांक 21.10.2022 से 31.10.2022 तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार 23.30 बजे समस्तीपूर से छूटेगी और लोकमान्य तिलक टर्मिनस से तीसरे दिन 07.40 बजे पहुंचेगी।

किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी: कल्याण, नाशिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, माणिकपुर, प्रयागराज छिवकी जंक्शन, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलीपुत्र, हाजीपुर आणि मुझफ्फरपुर।

किस श्रेणी की कितनी बोगी: दो द्वितीय वातानुकूलित, आठ तृतीय वातानुकूलित, चारशयनयान और 5 सामान्य द्वितीय श्रेणी।  इसमे एक गार्ड ब्रेक वैन।

Share this:




Related Updates


Latest Updates