– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

IPL 2022 : KKR ने CSK को 6 विकेट से धो डाला, 9 Ball रहते दर्ज की…

KOLKATA CHENNI

Share this:

IPL 2022 के उद्घाटन मैच में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की अगुआई में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में शानदार आगाज किया। केकेआर ने डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स को 6 विकेट से धो डाला। मैच में (CSK vs KKR) सीएसके की टीम पहले खेलते हुए 5 विकेट पर सिर्फ 131 रन बना सकी थी। एमएस धोनी (MS Dhoni) ने नाबाद 50 रन बनाए। जवाब में केकेआर ने लक्ष्य को 18.3 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया।

केकेआर ने की अच्छी शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने अच्छी शुरुआत की। अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर ने पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 43 रन जोड़े। अय्यर 16 गेंद पर 16 रन बनाकर ड्वेन ब्रावो की गेंद पर आउट हुए. उन्होंने 2 चौके लगाए। नंबर-3 पर उतरे नीतीश राणा ने रहाणे का अच्छा साथ दिया। टीम के 50 रन 8वें ओवर में पूरे हुए। राणा 17 गेंद पर 21 रन बनाकर ब्रावो का ही शिकार हुए। टीम ने दूसरा विकेट 76 रन के योग पर गंवाया।

रहाणे ने लगाए छह चौके, एक छक्का

ओपनर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे 44 रन बनाकर बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सेंटनर की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 6 चौका और एक छक्का लगाया। पिछले काफी समय से उनके फॉर्म को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे। लेकिन उन्होंने टी20 लीग में अच्छी शुरुआत की है. सैम बिलिंग्स 21 गेंद पर 25 रन बनाकर ब्रावो का तीसरा शिकार बने। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। कप्तान श्रेयस अय्यर 20 गेंद पर 20 और शेल्डन जैक्सन 3 गेंद पर 3 रन बनाकर नाबाद रहे।

धोनी ने नाबाद 70 रन बनाए

इससे पहले श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके की टीम ने 61 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और एमएस धोनी ने नाबाद 70 रन जोड़कर स्कोर को 130 रन के पार पहुंचाया। जडेजा 28 गेंद पर 26 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अंतिम गेंद पर छक्का लगाया। उनका स्ट्राइक रेट 100 से भी कम रहा। वे पूरे मुकाबले में फिके दिखे।

धोनी का आईपीएल में 24 वां अर्धशतक

धोनी ने 38 गेंद पर नाबाद 50 रन बनाए। 7 चौका और एक छक्का लगाया। यह उनका आईपीएल का 24वां अर्धशतक है। पिछले सीजन में ऑरेंज कैप जीतने वाले ऋतुराज गायकवाड़ खाता तक नहीं खोल सके। अंबाती रायडू भी 15 रन ही बना सके। रॉबिन उथप्पा ने 28 रन बनाए। तेज गेंदबाज उमेश यादव ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 20 रन दिए और 2 विकेट झटके। वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल को भी एक-एक विकेट मिला। टी20 लीग में रविवार को 2 मुकाबले खेले जाने हैं। पहले मैच में दिल्ली और मुंबई भिड़ेंगे। दूसरा मुकाबला पंजाब और बैंगलोर के बीच होना है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates