– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

झारखंड कैबिनेट : झारखंड आन्दोलनकारियों के आश्रितों को नियुक्ति में पांच फीसदी आरक्षण

IMG 20231213 WA0004

Share this:

Jharkhand top news, Jharkhand latest Hindi news, Ranchi top news, Ranchi  latest Hindi news, Ranchi Top news  : झारखंड मंत्रालय में शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने की। इसमें 23 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इनमें झारखंड आंदोलनकारियों के आश्रित को रिक्तियों में पांच प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण देने का फैसला किया गया है। राज्य सरकार की तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की नियुक्तियों में हर आन्दोलनकारी के एक आश्रित को पांच प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलेगा। इसके लिए झारखंड पदों एवं सेवाओं की रिक्तियों में आरक्षण अधिनियम 2001 में संशोधन किया जायेगा। आंदोलनकारी के आश्रित के अलावा महिलाओं को भी रिक्तियों में पांच प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जायेगा। दिव्यांगों को भी इस व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

बोकारो में 500 बेड के अस्पताल के नया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल निर्माण को मिली मंजूरी

कैबिनेट ने बोकारो में 500 बेड के अस्पताल का नया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल निर्माण की मंजूरी दी। इसमें 688 करोड़ रुपये खर्च होंगे। गुमला में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट योजना के लिए 127 करोड़ की योजना स्वीकृत की गयी। बंशीधर नगर पंचायत के लिए 102 करोड़ योजना सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट योजना के लिए स्वीकृत किये गये। दुमका नगर परिषद में भी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के लिए 172 करोड़ की योजना मंजूर की गयी।

नामकुम के केतारी बगान में आरओबी निर्माण होगा

डिपॉजिट बेसिस पर राज्य सरकार ने 44.80 करोड़ की लागत से नामकुम के केतारी बगान में आरओबी निर्माण की मंजूरी दी है। यह आरओबी नामकुम-रांची स्टेशन के बीच बनेगा। इसके बनने से इस इलाके के लोगों को हर दिन के जाम से मुक्ति मिलेगी।

झारखंड कम्बाइंड सिविल सेवा रूल्स में संशोधन

झारखंड कम्बाइंड सिविल सेवा रूल्स 2021 में संशोधन किया गया। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के प्रस्ताव पर झारखंड विधानसभा में नियुक्ति एवं प्रमोशन में बरती गयी गड़बड़ी की जांच के लिए एसजे मुखोपाध्याय की अध्यक्षता में गठित एक सदस्यीय न्यायालय के समर्पित रिपोर्ट को आवश्यक कार्रवाई के लिए सभा में उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।

कैबिनेट के अन्य फैसले

✓सेंट्रल रोड फंड के अंतर्गत एनएच 114 में जरमुंडी से बेलडहा तक 47.9 किलोमीटर रोड को 252 करोड़ में फोरलेन करने की दी गयी मंजूरी ।

✓राज्य के नियोजन पदाधिकारी का ग्रेड पे में किया गया संशोधन। 

✓ई एसएल वेदांता बोकारो को क्षति रूप पूरक वन रोपण के लिए बोकारो के चंद्रपुर जनरेट ही कसमार पेटरवार में 327 रुपये एकड़ भूमि वन विभाग को दी गयी।

✓ यह राशि एक अरब रुपये में दी गयी। इसके अलावा ऐसी कम्पनी को बोकारो के पीरटांड में 92 एकड़ जमीन पूरक वन भूमि के लिए वन विभाग को देने के लिए सात करोड़ 15 लाख के लागत से दी गयी मंजूरी। 

✓ प्रज्ञान नेशनल विश्वविद्यालय 2023 को निरस्त किया गया। इसके अलावा शाइन विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय बनाने की दी गयी मंजूरी।

✓महिला बाल विकास माता की बच्चियों के सभी बच्चियों को दी जायेगी सहायता। 

✓जमशेदपुर औद्योगिक टाउनशिप के गठन की दी गयी मंजूरी। इसके तहत 15725 एकड़ में इसका विस्तार होगा। इसके लिए गठित की गयी है समिति।

✓कैबिनेट में बीपीओ पॉलिसी-2023 की दी गयी मंजूरी। 

Share this:




Related Updates


Latest Updates