– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Jharkhand festival : रांची में 17 से 22 फरवरी तक भारत रंग महोत्सव

IMG 20230212 WA0010 1

Share this:

Ranchi latest Hindi news : रांची में भारत रंग महोत्सव इंटरनेशनल थियेटर फेस्टिवल ऑफ इंडिया का आयोजन होने जा रहा है। 17 फरवरी से 22 फरवरी के बीच यह आयोजन मोरहाबादी स्थित रांची कॉलेज के आर्यभट्ट सभागार में होगा, जिसमें बिहार, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के रंगकर्मी नाटक का मंचन करेंगे. नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की ओर से किया जा रहा यह राष्ट्रीय आयोजन है। देश के नौ राज्यों के 10 शहरों में इसका आयोजन होगा। भारत के अंतरराष्ट्रीय थियेटर महोत्सव के नाम से मशहूर भारत रंग महोत्सव की शुरुआत अगले सप्ताह 14 फरवरी से नयी दिल्ली में हो रही है, लेकिन झारखंड की राजधानी रांची में इस आयोजन के तहत 17 फरवरी को पहले नाटक का मंचन किया जायेगा। पहले दिन पश्चिम बंगाल का लिटिल थेस्पियन ग्रुप ‘रूहें’ नाटक का मंचन करेगा। 1 घंटा 40 मिनट के इस नाटक के लेखक और निर्देशक एसएम अजहर आलम हैं। यह नाटक उर्दू में है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates