– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Jharkhand: 30 हजार से अधिक महिलाओं को मिला फूलो झानो आशीर्वाद अभियान का लाभ

98b9059a cb5c 4568 b923 4504193bc6a7

Share this:

Jharkhand news, Ranchi news : राज्य में हड़िया और शराब बिक्री एवं निर्माण कार्य से जुड़ीं महिलाओं के दिन बहुरने लगे हैं। मुख्यमंत्री के सार्थक प्रयास का प्रतिफल है कि 20 सितम्बर 2020 को शुरू हुई इस योजना के जरिये हड़िया और शराब बिक्री एवं निर्माण कार्य से जुड़ीं 30,013 महिलाओं ने सम्मानजनक आजीविका को अपने जीवन का आधार बनाया। आज ये महिलाएं समाज में बदलाव की कहानी गढ़ दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बन रही हैं।

जागरूकता ने निभाया अहम किरदार, सरकार से मिला सहयोग

मुख्यमंत्री के निर्देश पर फूलो झानो आशीर्वाद अभियान का शुभारम्भ हड़िया और शराब बिक्री एवं निर्माण कार्य से जुड़ी महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया था। अभियान का प्रथम चरण सितम्बर 2020 से प्रारम्भ हुआ। सर्वेक्षण के माध्यम से इस कार्य से जुड़ी महिलाओं की संख्या 15, 284 दर्ज की गयी। इनके बीच जागरूकता अभियान चलाया गया, ताकि ये वैकल्पिक सम्मानजनक आजीविका गतिविधियों से जुड़ अपने जीवन को नयी दिशा दे सकें। सरकार को इसमें सफलता मिली और 14, 243 महिलाओं को रोजगार के अन्य वैकल्पिक साधनों से जोड़ा गया। इस चरण में महिलाओं के बीच ब्याज मुक्त कुल 1,424.3 लाख ऋण की सहयोग धनराशि उपलब्ध करायी गयी। इसके बाद अभियान का दूसरा चरण 15 नवम्बर 2021 से 28 दिसम्बर 2021 तक संचालित किया गया। इसमें सर्वेक्षण के माध्यम से 09, 474 महिलाएं चिह्नित हुईं और 9, 291महिलाओं को वैकल्पिक सम्मानजनक आजीविका गतिविधियों से जोड़ने में सफलता मिली। इन्हें रोजगार के अन्य साधनों से जोड़ने के लिए 929.1 लाख ब्याज मुक्त धनराशि उपलब्ध करायी गयी। इस तरह दो चरण में योजना के तहत 2,353.4 लाख की धनराशि महिलाओं को स्वरोजगार हेतु दिया गया। इसके बाद भी अभियान नहीं रुका हड़िया और शराब बिक्री एवं निर्माण कार्य से जुड़ी महिलाओं को चिह्नित करने का कार्य पूरे राज्य में चलता रहा। इसका परिणाम है कि अबतक 30,013 महिलाओं को इस योजना से जोड़ बेहतर जीवन के अवसर प्रदान करने में राज्य सरकार को सफलता प्राप्त हुई है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates