– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Jharkhand: मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, रांची सहित राज्यभर में  सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

Jharkhand police

Share this:

Ranchi news, Jharkhand news, Muharram 2023, Jharkhand update : मोहर्रम पर राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। सुरक्षा के साथ विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये हैं। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 20 जिलों में 2,550 अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है। इनमें हजारीबाग में 400 लाठी बल एवं आरएपी की छह कम्पनी, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में 200 लाठी बल और आरएपी की दो कम्पनी, गिरिडीह में 200 लाठी बल और आरएपी की पांच कम्पनी, खूंटी में 50 लाठी बल, लोहरदगा में 165 लाठी बल, सरायकेला में 50 लाठी बल, पलामू में 150 लाठी बल, गढ़वा में 50 लाठी बल, लातेहार में 50 लाठी बल, पाकुड़ में 50 लाठी बल, रामगढ़ में 50 लाठी बल, धनबाद में 150 लाठी बल, कोडरमा में 50 लाठी बल, पूर्वी सिंहभूम (चाईबासा) में 100 लाठी बल, सिमडेगा में 50 लाठी बल, गुमला में 50 लाठी बल, बोकारो में 100 लाठी बल, जामताड़ा में 50 लाठी बल, गोड्डा में 100 लाठी बल, साहिबगंज में 100 लाठी बल और चतरा में 100 लाठी बल शामिल हैं।

28 से 29 जुलाई तक की गई है जवानों की प्रतिनियुक्ति

जवानों की प्रतिनियुक्ति 28 जुलाई से 29 जुलाई तक की गयी है। पुलिस मुख्यालय ने जिले के एसपी को निर्देश दिया है कि ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने-अपने जिला में प्रतिनियुक्त जवानों को उनके पैतृक जिला और इकाइयों में 30 जुलाई को भेजना सुनिश्चित करेंगे। राजधानी रांची में 1500 अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है। इसके अलावा बीडीएस की एक टीम और आरएपी की एक कम्पनी को प्रतिनियुक्त किया गया है। झारखंड पुलिस प्रवक्ता सह आईजी अभियान एवी होमकर ने गुरुवार को बताया कि मुहर्रम को लेकर पूरे राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गयी है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates