– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

JHARKHAND : विधानसभा का बजट सत्र शुरू, सदन में पहुंचे सीएम, स्पीकर रविंद्र नाथ महतो सदस्यों से बोले, समय…

IMG 20220225 WA0022

Share this:

25 February को झारखंड विधानसभा का बजट सत्र (Budget Session) शुरू हो गया। स्पीकर रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि सदस्यों को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के माध्यम से अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। उन्होंने सदस्यों से सत्र में निर्धारित समय का पूरा सदुपयोग करने का आग्रह किया। अपने प्रारंभिक वक्तव्य में उन्हाेंने कहा कि राज्य निर्माण के 22 वर्ष पूरे हो गए हैं। हमारे सामने राज्य निर्माण के संकल्पों को मूर्त रूप देना चुनौती है। कहा इस साल के बजट सत्र के माध्यम से राज्य के विकास की गति को तेजी मिलेगी। उन्होंने कहा कि बजट सत्र में 17 कार्यदिवस निर्धारित हैं। इस दौरान सदन में वित्तीय वर्ष 2021-22 का तृतीय अनुपूरक बजट सदन में आएगा। राज्यपाल का अभिभाषण होगा और वर्ष 2022-23 का बजट भी आना है।
बजट सत्र में हिस्सा लेने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा पहुंचे। सत्ताधारी गठबंधन के सदस्यों और अधिकारियों अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

मुख्य गेट पर धरने पर बैठे विधायक विनोद सिंह और लंबोदर महतो

माले विधायक बिनोद सिंह और आजसू विधायक लंबोदर महतो स्थानीय और नियोजन नीति की मांग को लेकर विधानसभा मुख्य द्वार पर धरने पर बैठे। माले विधायक बिनोद सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की स्थानीय नीति को रद्द किया जाए। आजसू विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि राज्य सरकार 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय और नियोजन नीति लागू करे। दोनों विधायक पोस्टर लेकर विधानसभा पहुंचे।

Share this:




Related Updates


Latest Updates