– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल होगी झारखंड की झांकी

c99a0b84 f6d3 4815 872c 5b7f02026e50

Share this:

Jharkhand’s tableau will be included in the national program organized in Delhi on Republic Day, Ranchi news, Jharkhand news : गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में झारखंड समेत 16 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन हुआ है। गणतंत्र दिवस पर होनेवाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए झारखंड ने भी पूरी तैयारी कर ली है। इस वर्ष झारखंड की झांकी में दुमका में उत्पादित विश्व स्तरीय गुणवत्ता वाले सिल्क के उत्पादन से सम्बन्धित झांकी प्रदर्शित की जायेगी। मालूम हो कि 2023 के दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर देवघर की झांकी प्रदर्शित की गयी थी। 

देश भर से शामिल होंगी झांकियां

बता दें कि केन्द्र सरकार ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से झांकियों का प्रारूप मांगा था। विभिन्न चरणों की चयन प्रक्रिया के उपरांत केवल 16 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों की झांकी का दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रदर्शन के लिए चयन हुआ। झारखंड की झांकी के प्रारूप को चयन प्रक्रिया में पदाधिकारियों द्वारा सराहा गया। नयी दिल्ली में 19 जनवरी 2023 तक सभी चयनित राज्यों की झांकी को तैयार कर लेना है और पूरे परिधान के साथ 23 जनवरी 2023 को इनका रिहर्सल भी करा लिया जाना है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates