– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

लोकसभा चुनाव : भाजपा ने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, प्रधानमंत्री वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव

2b4c2234 8cbb 4c0c b047 06290f13048a

Share this:

National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को जारी की। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित 34 केन्द्रीय और राज्यमंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष के नाम हैं।

भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि केन्द्रीय चुनाव समिति ने 16 राज्यों और दो केन्द्रशासित प्रदेशों की 195 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर दिये हैं। प्रधानमंत्री मोदी इस बार भी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे।

पहली सूची में समाज के सभी वर्गों और जातियों को शामिल किया गया है। इसमें 34 केन्द्रीय मंत्री और राज्यमंत्री के साथ दो पूर्व मुख्यमंत्री, 28 महिलाएं, 50 से कम से उम्र के 47 उम्मीदवार, 18 अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार, पिछड़ा वर्ग से 57 उम्मीदवारों को शामिल किया गया है।

उत्तर प्रदेश में 51 उम्मीदवार घोषित 

तावड़े ने बताया कि पहली सूची में उत्तर प्रदेश से 51, पश्चिम बंगाल से 20, मध्यप्रदेश से 24, गुजरात-15, राजस्थान-15, केरल -12, तेलंगाना -09, असम-11, झारखंड-11, छत्तीसगढ-11, दिल्ली-05, जम्मू-02, उत्तराखंड-03, अरुणाचल प्रदेश -02, गोवा-01, त्रिपुरा-01, अंडमान एंड निकोबार -01 सीट पर उम्मीदवार घोषित किये गये।

दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से पांच पर उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। इसमें प्रवीण खंडेलवाल को चांदनी चौक, उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, नयी दिल्ली से बांसुरी स्वराज, पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत और दक्षिण दिल्ली से रामबीर सिंह बिधूड़ी को उम्मीदवार बनाया गया है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates