– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

लव जिहाद : बिहार की मॉडल ने रांची के मॉडलिंग सेंटर संचालक पर लगाया रेप का आरोप, धर्म परिवर्तन का दबाव…

f234dc4e 954a 4fc7 a289 14f710694633

Share this:

Jharkhand Bihar Update News, Ranchi, Bihar Model Accused Ranchi Modelling Centre Owner For Rape : बिहार के भागलपुर की एक मॉडल ने रांची के एक मॉडलिंग स्कूल के संचालक तनवीर अख्तर पर रेप का आरोप लगाया है। वह रांची के मॉडलिंग स्कूल में काम करती थी। उसने मुंबई के वर्सोवा थाने में मंगलवार को तनवीर के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने तनवीर के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है।

झारखंड में शिकायत के बाद नहीं हुई कार्रवाई

मॉडल ने आरोप लगाया है कि तनवीर ने यश नाम बताकर धोखा दिया। वह धर्म बदलकर शादी करना चाहता है और उसने मुंबई आकर जान लेने की कोशिश भी की। मॉडल ने कहा कि झारखंड में बार- बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। मॉडल ने यूट्यूब पर वीडियो अपलोड किया है। इसमें उसने कहा, “मैं मर जाऊंगी, लेकिन अपना धर्म नहीं बदलूंगी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मुझे इस हैवान से बचाएं। कल को वो क्या करेगा, मुझे नहीं पता। मैं हिंदू हूं, कभी मुस्लिम से शादी नहीं करूंगी।” दूसरी तरफ तनवीर ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। 

रांची पुलिस ने शुरू की जांच

रांची के SSP किशोर कौशल ने कहा, “मॉडल ने मुंबई के वर्सोवा इलाके में FIR दर्ज करवाई थी। जीरो पर FIR दर्ज की गई थी। मुंबई पुलिस ने इसे ट्रांसफर किया। यहां FIR दर्ज की गई है। हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। हम पीड़ित महिला के साथ संपर्क में हैं और सबूत इकट्ठा कर रहे हैं।”

Share this:




Related Updates


Latest Updates