– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

मिशन इंद्रधनुष : अबतक 5.06 करोड़ बच्चों, 1.25 करोड़ गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण

d73db70c a1fb 49db 8f3f 2081900a8dd0

Share this:

National news, National update, New Delhi news, metion indradhanush, health ministry New Delhi : केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का नियमित टीकाकरण अभियान सघन मिशन इंद्रधनुष (आईएमआई 5.0) का इस साल का तीसरा चरण कल यानी 14 अक्टूबर को समाप्त हो जायेगा। वर्ष 2014 में शुरू इस अभियान के तहत अब तक कुल 5.06 करोड़ बच्चों और 1.25 करोड़ गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जा चुका है। मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में बताया कि आईएमआई 5.0 का उद्देश्य नियमित टीकाकरण सेवाओं से छूटे हुए बच्चों और गर्भवती तक पहुंचाना था। इस वर्ष पहली बार यह अभियान देश के सभी जिलों में चलाया जा रहा है और इसमें 05 वर्ष तक के बच्चे शामिल हैं। आईएमआई 5.0 अभियान का लक्ष्य राष्ट्रीय टीकाकरण अनुसूची के अनुसार सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम का कवरेज बढ़ाना है। 2023 तक खसरा और रूबेला उन्मूलन के लक्ष्य के साथ खसरा और रूबेला टीकाकरण कवरेज में सुधार पर विशेष ध्यान दिया गया है।

इन राज्य में तीन चरण हो गए समाप्त

इसके पहले आईएमआई 5.0 का पहला और दूसरा चरण क्रमश: 7-12 अगस्त 2023 और 11-16 सितम्बर 2023 तक चलाया, यानी एक महीने में 06 दिन, जिसमें एक नियमित टीकाकरण दिवस भी शामिल है। बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पंजाब को छोड़ कर सभी राज्य/केन्द्रशासित प्रदेशों में 14 अक्टूबर तक आईएमआई 5.0 अभियान के सभी तीन चरण समाप्त हो जायेंगे। ये चार राज्य कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण अगस्त में आईएमआई 5.0 अभियान शुरू नहीं कर सके थे।

Share this:




Related Updates


Latest Updates