– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

VACCINATION : इंडिया में 12 से 14 साल तक के बच्चों को 16 मार्च से लगेगा कोरोनारोधी टीका, 7 करोड़ बच्चे…

IMG 20220315 WA0011

Share this:

Corona (कोरोना) रोधी टीका भारत के 12 से 14 साल तक के बच्चों को 16 मार्च से देने की शुरुआत हो जाएगी। इस आयु वर्ग के बच्चों की देश में कुल संख्या 7 करोड़ है। इन बच्चों को बायोलॉजिकल-ई की वैक्सीन कोरबोवैक्स (Corvo vax) दी जाएगी। इसके साथ ही 60 साल से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को बूस्टर डोज यानी तीसरा डोज भी देने का काम शुरू हो जाएगा। अभी तक 60 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारियों वाले बुजुर्गों को ही बूस्टर डोज दिया जा रहा था। बूस्टर डोज के रूप में को कोवैक्सीन दी जाएगी। यही वैक्सीन 15 से 17 साल के बच्चों को भी दी जा रही है।

5 करोड़ डोज अभी उपलब्ध

12 से 14 साल तक के बच्चों को टीकाकरण के लिए केंद्र सरकार ने बायोलॉजिकल-ई से 30 करोड़ डोज का करार कर लिया है। अभी तक 5 करोड़ डोज मिल चुके हैं। और बाकी डोज भी मिल जाएंगे। बता दें कि टीकाकरण का अभियान हमारे देश में जनवरी 2021 में शुरू हुआ था। अब तक के आंकड़ों के अनुसार, देश में 78 करोड लोगों को वैक्सीन के दोनों Dose दिए जा चुका है चुके हैं। कुल मिलाकर अब तक एक अरब 80 करोड़ डोज लोगों को दिए जा चुके हैं।

गुजरात में 100% लोगों को दोनों डोज

भारत सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 18 साल से अधिक उम्र की 100% आबादी को न्यूनतम एक डोज पांच राज्यों में मिल चुका है। गुजरात में 100%, हिमाचल में 97.9%, कर्नाटक में 96.7% ,हरियाणा में 84.3%, उत्तर प्रदेश में 80.9%, मध्य प्रदेश में 96.4%, राजस्थान में 81.1% और छत्तीसगढ़ में 83.1% लोगों को दोनों डोज दिए जा चुके हैं। गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 100% लोगों को सिंगल डोज दिया जा चुका है। मध्यप्रदेश में 98.7%, राजस्थान में 96.4% और छत्तीसगढ़ में 93.4% लोगों को सिंगल डोज देने का काम पूरा हो चुका है।

झारखंड में 87.5 प्रतिशत लोगों को सिंगल और 59.8% लोगों को डबल डोज

बिहार में 86.3% लोगों को सिंगल, 73.1% लोगों को डबल, झारखंड में 83.5% लोगों को सिंगल, 59.8% लोगों को डबल, केरल में 90.6% लोगों को सिंगल, 78.1% लोगों को डबल, पंजाब में 92.1% लोगों को सिंगल, 69.1% लोगों को डबल और महाराष्ट्र में 94.2% लोगों को सिंगल तथा 74.4% लोगों को डबल डोज दिया जा चुका है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates