– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Monsoon Goes In Sleep : झारखंड में 8 अगस्त के बाद फिर सो गया मानसून, अब 18 अगस्त के बाद ही…

206a537f 27f6 4b6f 9ffa ed2052d083b3

Share this:

Jharkhand Update News, Ranchi, Monsoon Now Again In Dormant Condition : दूसरे चरण में झारखंड में सक्रिय होने के बाद 8 अगस्त के बाद मानसून एक बार फिर लगभग सो गया है मतलब अब यह कमजोर पड़ चुका है। आसमान में छाए बादल और दिन में उमस से पता चलता है कि मानसून कमजोर हो चुका है। पूरे राज्य में यह स्थिति अगले चार से पांच दिनों तक रहने वाली है। हालांकि मौसम विभाग ने राज्य के तीन प्रमंडल संथाल परगना, कोल्हान और पलामू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इन तीन प्रमंडल को छोड़ कर राज्य के अन्य हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। राजधानी रांची में हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना जताई गई है। संथाल, कोल्हान और पलामू के अलग-अलग इलाकों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

8 अगस्त तक हुई अच्छी बारिश

गौरतलब है कि झारखंड में 30 जुलाई से मानसून दोबारा सक्रिय हुआ। आठ अगस्त तक राज्य के लगभग सभी हिस्सों में अच्छी वर्षा भी हुई। करीब 70 प्रतिशत हिस्सों में धनरोपनी हो चुकी है। इससे पहले जून-जुलाई महीने में मानसून के कमजोर पड़ने से वर्षा नहीं हुई थी और खेतों में दरारें पड़ चुकी थीं। पूरे राज्य में 8 अगस्त तक पर्याप्त वर्षा हुई। इसके बाद राज्यभर में किसानी को राहत मिली है। जुलाई और अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में हुई झमाझम वर्षा से रोपनी आसान हो गई।

Share this:




Related Updates


Latest Updates